Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सभी सीओ और जमीन दलालों की संपत्ति की जांच कराए सरकार : बंधु तिर्की
    Uncategorized

    सभी सीओ और जमीन दलालों की संपत्ति की जांच कराए सरकार : बंधु तिर्की

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि रांची जिले में पिछले दस वर्षों से पदस्थापित सभी सीओ और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के अलावा मित्रों की संपत्ति की जांच की जानी चाहिये. उन्होंने कहा कि रांची में जमीन दलालों ने कोहराम मचा रखा है. वे सरकारी जमीन के साथ ही आदिवासियों की जमीन को भी लूटते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बात की जरूरत है कि अब सभी जमीन दलाल और जमीन के व्यवसाय में कार्यरत सभी लोगों की गहराई से जांच करने के साथ ही उनकी संपूर्ण गतिविधियों पर सरकार कड़ी नजर रखे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राजस्व वसूली का जिम्मा सभी अंचलों में अंचलाधिकारियों की जिम्मेदारी है. लेकिन अपने इस दायित्व के निर्वहन के दौरान वे न केवल सरकार बल्कि आम ग्रामीणों के साथ भी विश्वासघात कर रहे हैं.

    दस्तावेजों से किया जा रहा छेड़छाड़

    आदिवासियों एवं मूलवासियों की जमीन व्यापक स्तर पर लूटी जा रही है. बंधु तिर्की ने कहा कि सरकारी दस्तावेजों में की जा रही हेर-फेर और छेड़छाड़ ही से यह पूरी तरीके से प्रमाणित हो गया है कि अंचलाधिकारियों के ऊपर सरकार के संबंधित अधिकारियों का अंकुश नहीं है. ईडी की कार्रवाई में कांके में 700 एकड़ से ज्यादा जमीन लूट की बात पता चली है. ग्रामीणों एवं आदिवासियों ने जमीन दलाल कमलेश व अन्यान्य के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवायी है. उन्होंने कहा कि आज के दिन कोई भी आदिवासी जमीन सुरक्षित नहीं है और यह कोई नहीं जानता कि सरकारी दस्तावेजों में हेर-फेर और जालसाजी कर कितनी आदिवासी जमीनों को लूट लिया गया. जमीन की प्रकृति को भी बदल दिया गया.

    बाहर से आकर लूट रहे जमीन

    बिहार और उत्तर प्रदेश से आकर लोग उन जमीनों को लूट रहे हैं. जिससे आदिवासियों के रहन-सहन, खेती और उनका जीवन गहराई से जुड़ा है. लेकिन सरकारी पदाधिकारियों द्वारा भी उन आदिवासियों को कोई संरक्षण नहीं दिया जा रहा है. आज हजारों आदिवासी परिवार अपनी जमीन के दस्तावेज और कागज लेकर सरकारी अधिकारियों व संबंधित विभागों का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. केवल कांके अंचल की 700 एकड़ से अधिक जमीन लूट और उसके दस्तावेजों में छेड़छाड़ की बात सामने आ रही है. कोई भी व्यक्ति इस बात का अंदाजा आसानी से लगा सकता है कि वास्तविक ज़मीन लूट कितनी ज़्यादा होगी. साथ-साथ रांची के अलग-अलग अंचलों में क्या हुआ होगा क्योंकि जमीन लूट का कांके का यह मामला अकेला नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की है कि वह इस संदर्भ में अविलंब सख्त कार्रवाई करे.

    छेड़छाड़ जमीन जांच दलाल दस्तावेज सरकार सीओ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की पत्नी को जमीन के बदले मिला प्लॉट, अब हो रहा बवाल, जानें क्या है मामला
    Next Article नीट पेपर लीक मामले में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन को भेजा गया जेल

    Related Posts

    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.