Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»वेतनमान की घोषणा कीजिए सरकार! ​शिक्षक दिवस के दिन रांची में भीक्षाटन करने को ​शिक्षक हुए लाचार
    शिक्षा

    वेतनमान की घोषणा कीजिए सरकार! ​शिक्षक दिवस के दिन रांची में भीक्षाटन करने को ​शिक्षक हुए लाचार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टेट पास सहायक अध्यापकों ने वेतनमान की घोषणा की मांग की, वरना बेमियादी आंदोलन की दे डाली चेतावनी

    रांचीः वेतनमान की घोषणा कर दीजिए सरकार! ​शिक्षक दिवस के दिन हम ​शिक्षक लोग भीक्षाटन करने को लाचार हैं। यह पीड़ा झारखंड टीचर एलिजि​ब्लिटी टेस्ट (जेटीईटी) पास सहायक अध्यापकों  की है, जो अपने वेतनमान की मांग को लेकर आज 5 ​सितंबर को राजभवन के समक्ष आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में आंदोलनकारियों ने भीक्षाटन किया। इससे पहले ​शिक्षकों ने धरना स्थल पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृषणन की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया। इसके बाद आंदोलकारी ​शिक्षकों ने भीक्षाटन किया। फिर अपनी वि​​भिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठ गए। इस दौरान आंदोलनकारी टेट पास सहायक अध्यापकों ने सरकार के ​खिलाफ हुंकार भरी और वेतनमान की घोषणा नहीं करने पर बेमियादी आंदोलन चलाने की चेतावनी तक दे डाली।

    झारखंड के मूलवासी पारा ​शिक्षकाें को नौकरी से वंचित रखा जा रहा

    मौके पर शिक्षकों का कहना है कि राज्य के सहायक अध्यापक विगत 20 सालों से अपनी सेवा दे रहे हैं। यही नहीं, राज्य के 14042 सहायक अध्यापक 2013 और 2016 में शिक्षक पात्रता परीक्षा भी पास कर चुके हैं और NEP और NCTE की सारी अहर्ता को भी पूरा कर लिये हैं। लेकिन, आनन-फानन में 2012 नियमावली को मनमाने तरीके से दरकिनार कर झारखंड के मूलवासी पारा शिक्षकों को सरकारी नौकरी से वंचित रखने का काम किया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरी देने के उद्देश्य से सहायक आचार्य नियुक्ति नियामावली बनाई है, जिसमें लगातार 9 घंटे की परीक्षा का प्रावधान कर दिया गया है। जबकि देश में किसी राज्य में ऐसी कोई प्रतियोगिता परीक्षा नहीं होती है जहां 10 सालों के बाद सुपर टेट की परीक्षा ली जाती है।

    महा​धिवक्ता से लिया गया परामर्श भी नहीं मान रही सरकार

    शिक्षक नेता चंद्रेश्वर पाठक ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड महाधिवक्ता से लिया गया लिखित परामर्श में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण पारा शिक्षकों को वेतनमान प्रदान करने की अनुशंसा भी है। इसके अलावा 9 JUNE 2020 को उच्च स्तरीय कमेटी ने इनको वेतनमान प्रदान करने की अनुशंसा भी थी, परंतु आज इन्हें वेतनमान से वंचित रखा गया है। सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली का विरोध कर रहे पारा शिक्षकों का कहना है कि हमसे 9 घंटे की लंबी परीक्षा लेकर 2400-2800 ग्रेड पे दिया जाएगा, जो कहीं से न्यायोचित नहीं है। राज्य सरकार बाद सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित करते हुए टेट पास सहायक अध्यापका की वेतनमान की घोषणा नहीं करती है, तो राज्य के तमाम टेट पास सहायक अध्यापकों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। ज्ञात हो कि टेट पास सहायक अध्यापकों का अनिश्चितकालीन अनशन पिछले 22 अगस्त से जारी है।

    आंदोलन की वजह

    टेट सफल सहायक अध्यापकों का मानना है कि एक तरफ अल्पसंख्यक विद्यालयों में बिना झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के सिर्फ प्रशिक्षण के आधार पर ही सीधे 4200-4600 ग्रेड पे पर बिना किसी परीक्षा के शिक्षक बहाली की गई और विभागीय आदेश को भी प्रतिनिधि मंडल के मिलते ही आनन फानन में बदल दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ 19-20 वर्षो से कार्य कर रहे है वैसे टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान का आश्वासन देकर भी सरकार सिर्फ ठगने का कार्य कर रही है।

    Assistant Teacher Update News JETT Pass Para Teacher Jharkhand Assistant Teacher Jharkhand Assistant Teacher Movement Jharkhand Government Jharkhand Para Teacher Jharkhand Update News Ranchi Latest News ranchi news Ranchi Update News जेटेट पास पारा ​शिक्षक झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड पारा ​शिक्षक झारखंड सरकार झारखंड सहायक अध्यापक झारखंड सहायक अध्यापक आंदोलन रांची अपडेट न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज सहायक अध्यापक अपडेट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के गोलमुरी सब्जी मंडी में गुंडई की ​शिकायत पहुंची थाना, दुकानदारों ने सुरक्षा की लगाई गुहार
    Next Article अशोक चौधरी बने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के नए अध्यक्ष, मुनचुन राय होंगे मुख्य संरक्षक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.