Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 6:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»महिला जनधन खाताधारकों को सरकार ने दिया दोहरा तोहफा, सोमवार से मिलेगी 500 रुपये की दूसरी किस्त
    देश

    महिला जनधन खाताधारकों को सरकार ने दिया दोहरा तोहफा, सोमवार से मिलेगी 500 रुपये की दूसरी किस्त

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। महिला जनधन खाताधारकों के खातों में 500 रुपये की सरकारी सहायता की दूसरी किस्त सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। कोविड-19 संकट के दौरान गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में अप्रैल से तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की मदद देने की घोषणा की थी। वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।
    पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना के महिला खाताधारकों को 500 रुपये की मई माह की किस्त बैंकों में भेजी जा रही है।
    उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को यह पैसा निकालने के लिए एक प्रणाली जारी की गई है। उसी के हिसाब से वे बैंक शाखा या ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) जाकर पैसा निकाल सकते हैं। इस पैसे को एटीएम से भी निकाला जा सकता है। शाखाओं में भीड़ न जुटे इसलिए इस राशि का स्थानांतरण पांच दिन की अवधि में किया जाएगा। इससे सामाजिक दूरी के दिशानिदेर्शों का अनुपालन करने में मदद मिलेगी।

    इस तारीख को निकाल सकते हैं पैसे

    • शेड्यूल के अनुसार, जिन महिला जनधन अकाउंट का अंतिम अंक 0 या 1 है, वे 4 मई 2020 को बैंक जाकर राशि की निकासी कर सकते हैं।
    • जिन महिला जनधन खातों के अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 2 या 3 है, वे 5 मई 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं।
    • वहीं जिन लाभार्थियों के अकाउंट नंबर का अंतिम अंक 4 या 5 है, वे 6 मई 2020 को निकासी कर पाएंगे।
    • जिनका 6 या 7 है, वे 8 मई 2020 को पसे निकाल सकते हैं।
    • जिनका अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 8 या 9 है, वे 11 मई 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं।
    • 11 मई के बाद भी लाभार्थी किसी भी कार्यकारी दिन अपनी सुविधा अनुसार बैंक से रुपयों की निकासी कर सकते हैं।
    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य रितिक गिरफ्तार
    Next Article बिहार में मिले नौ और कोरोना पॉजिटि, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 475

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सरकार ने 18,541 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी, देश में चार सेमीकंडक्टर यूनिट्स बनेंगी

    August 12, 2025
    देश

    रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड का IPO आज से खुला, 14 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

    August 12, 2025
    कोर्ट की खबरें

    सुप्रीम कोर्ट में बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुनवाई, विपक्ष ने उठाए सवाल

    August 12, 2025
    Latest Posts

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 12, 2025

    गिरिडीह में सहायक आचार्य नियुक्ति की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी, DC ने किया निरीक्षण

    August 12, 2025

    छोटी बहन के सामने बड़ी बहन को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा

    August 12, 2025

    125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.