Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी : अब चैट ट्रांसफर हो जाएगा और आसान, कंपनी नए फीचर पर कर रही है काम
    देश

    व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी : अब चैट ट्रांसफर हो जाएगा और आसान, कंपनी नए फीचर पर कर रही है काम

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी चैट ट्रांसफर करने का काम आसान करने जा रही है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप की टीम एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसके जरिए iOS और एंड्रॉइड डिवाइसेस के बीच चैट ट्रांसफर हो सकेगी। यानी अगर आप अपने स्मार्टफोन को बदलने जा रहे हैं तो यह फीचर आपके बड़े काम आएगा। क्योंकि अभी तक व्हाट्सएप में दोनों प्लेटफॉर्म्स (Android और iOS) के बीच चैट ट्रांसफर के लिए कोई फीचर नहीं है।

    जो लोग नया फोन खरीदते हैं और एंड्रॉइड से iOS या iOS से एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर स्विच करते हैं, उनके लिए सबसे मुश्किल काम व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर करना होता है। दरअसल ये दोनों ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं, जिस वजह से एंड्रॉइड फोन से लिया गया चैट बैकअप iOS पर काम नहीं कर पाता और इसी तरह iOS के साथ भी है। अगर किसी को चैट ट्रांसफर करनी भी है तो किसी थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना होगा, जो आमतौर पर इसके पैसे चार्ज करती हैं। साथ ही इसका प्रोसेस भी काफी पेचिदा है।

    WABetaInfo ने नए फीचर से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए हैं। इसमें दो फोन के कैरिकेचर दिखाए गए हैं। इनमें से एक आईफोन और दूसरा एंड्रॉइड डिवाइस प्रतीत होता है। स्क्रीनशॉट में लिखा है कि चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करने के लिए व्हाट्सएप वर्जन अपडेट करने की जरूरत है। हालांकि फिलहाल यह फीचर व्हाट्सएप बीटा TestFlight प्रोग्राम का हिस्सा लग रहा है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी इस फीचर को आने में थोड़ा वक्त लग सकता है, क्योंकि इसे ढेर सारी डिवाइसेस के योग्य बनाने के लिए बहुत सारे कोड को फिर से लिखना होगा। यह व्हाट्सएप के उस फीचर से भी लिंक होगा, जिसके जरिए फोन में इंटरनेट न होने के बाद भी डेस्कटॉप वर्जन का इस्तेमाल किया जा सकता है। नया फीचर कब तक आएगा, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।

    Latest news National news Whatsapp
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : दरभंगा में भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
    Next Article बंगाल में बीजेपी की ऐसी लहर चल रही है जिसने दीदी के गुंडों, भय को किनारे लगा दिया: मोदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.