Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी : अटल पेंशन योजना और NPS की फीस में बदलाव
    देश

    पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी : अटल पेंशन योजना और NPS की फीस में बदलाव

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2025Updated:September 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेंशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पेंशन धारकों के लिए राहत भरी खबर है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS), अटल पेंशन योजना (APY), NPS-Lite और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के लिए Central Recordkeeping Agencies (CRAs) द्वारा ली जाने वाली फीस में बदलाव किया है। नया शुल्क ढांचा 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा, जो पुराने ढांचे को पूरी तरह बदल देगा। इससे लाखों पेंशन धारकों को फायदा होगा और निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ेगी।

    सरकारी क्षेत्र (NPS और UPS) के लिए नए शुल्क

    – PRAN खोलने का शुल्क: ई-PRAN किट के लिए 18 रुपये, फिजिकल PRAN कार्ड के लिए 40 रुपये।

    – वार्षिक रखरखाव शुल्क (AMC): प्रति खाता 100 रुपये।

    – शून्य बैलेंस खातों पर कोई शुल्क नहीं।

    – ट्रांजैक्शन शुल्क: मुफ्त।

    अटल पेंशन योजना (APY) और NPS-Lite के लिए शुल्क

    – PRAN खोलने का शुल्क: 15 रुपये।

    – वार्षिक रखरखाव शुल्क: 15 रुपये।

    – ट्रांजैक्शन शुल्क: मुफ्त।

    यह बदलाव खासकर निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि उनका रखरखाव शुल्क बहुत कम होगा।

    निजी क्षेत्र (NPS और NPS वात्सल्य) के लिए शुल्क

    – PRAN खोलने का शुल्क: ई-PRAN किट के लिए 18 रुपये, फिजिकल PRAN कार्ड के लिए 40 रुपये।

    – ट्रांजैक्शन शुल्क: मुफ्त।

    – वार्षिक रखरखाव शुल्क (AMC): निवेश राशि के आधार पर-

    – 0 बैलेंस: कोई शुल्क नहीं।

    – 1-2 लाख: 100 रुपये।

    – 2-10 लाख: 150 रुपये।

    – 10-25 लाख: 300 रुपये।

    – 25-50 लाख: 400 रुपये।

    – 50 लाख से अधिक: 500 रुपये।

    PFRDA का कहना है कि ये शुल्क अधिकतम सीमा हैं। CRA इससे कम शुल्क ले सकते हैं, जो नियोक्ता या सब्सक्राइबर के साथ सहमति पर निर्भर करेगा। सभी शुल्क CRA की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर स्पष्ट रूप से दिखाए जाएंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

    क्या होगा फायदा?

    नए शुल्क ढांचे से पेंशन धारकों का पैसा अधिक निवेश में जाएगा, जिससे लंबे समय में बेहतर रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में शुल्क बढ़ने से थोड़ी अधिक लागत भी हो सकती है। PFRDA का कहना है कि यह बदलाव निवेशकों के लिए पारदर्शिता और फायदा दोनों सुनिश्चित करेगा।

    Also Read : पलामू SP रीष्मा रमेशन ने ASI को किया निलंबित… जानें क्यों

    effective from October 1 Good news for pension holders: Fees reduced in Atal Pension Yojana and NPS Good news for pensioners: Changes in fees for Atal Pension Yojana and NPS अटल पेंशन योजना और NPS 1 अक्टूबर से लागू पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी : अटल पेंशन योजना और NPS में शुल्क कम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDC कंचन सिंह की सराहनीय पहल, समाहरणालय में किया स्तनपान कक्ष का उद्घाटन
    Next Article सरायकेला में कच्चे मकान की दीवार गिरने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौ’त…

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.