Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीयूजे के तीन स्टूडेंट्स को चांसलर मेडल देकर बोली राष्ट्रपति, आप यहां मिले ज्ञान का प्रयोग करेंगे
    झारखंड

    सीयूजे के तीन स्टूडेंट्स को चांसलर मेडल देकर बोली राष्ट्रपति, आप यहां मिले ज्ञान का प्रयोग करेंगे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2024Updated:February 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई. सीयूजे के तीसरे दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स को मेडल दिया. उन्होंने सीयूजे के तीन स्टूडेंट्स को चांसलर मेडल दिया. चांसलर मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स में इंटीग्रेटेड एमटेक के शुभम भट्टाचार्य, एमटेक के उत्पल और एमएससी के अभिजीत गांगुली शामिल हैं.  दीक्षांत समारोह में विवेक सिंह, आर्यन, मलय समेत 58 छात्रों को स्वर्ण पदक मिला.

    समारोह में उन्होंने कहा कि युवा, देश के विकास और महिलाओं के विकास की ओर हम बढ़ रहे है. उन्होंने झारखंड की कला संस्कृति की तारीफ करते हुए सबके विकास की बात की. राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के क्षेत्र में आकर प्रसन्नता हो रही है. मैं आज उपाधि प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को बधाई देती हूं. स्वर्ण रेखा नदी आपके कैंपस के पास ही बहती है. ऐसा कहा जाता है कि उसके पानी का सेवन मात्र से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है. आप यहां मिले ज्ञान का प्रयोग करेंगे.

    2030 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

    राष्ट्रपति ने युवाओं को भारत की पूंजी बताते हुए कहा कि हम 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं. हमने 2040 तक भारत को एक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है. मुझे विश्वास है कि आप सभी एक ऐसे समाज की परिकल्पना करेंगे जहां समरसता है. उन्होंने कहा कि मैं जब भी झारखंड आती हूं तो लगता है अपने घर वापस आई हूं. मैंने राज्यपाल के तौर पर यहां काम किया है. बिरसा की धरती पर होने का सौभाग्य मुझे खुशी से भर देता है. कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद वह ओडिशा के लिए रवाना हो गई. इससे पूर्व बुधवार को रांची पहुंचने पर राष्ट्रपति का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया.

    ये भी पढ़ें: बजट सत्र के चौथे दिन जमकर हुआ हंगामा, आरक्षण बिल लौटाए जाने का विरोध  

    आज की खबर इंटीग्रेटेड एमटेक करंट न्यूज चांसलर मेडल जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दीक्षांत समारोह न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटकलू लोहार हत्याकांड: मुख्य शूटर समेत दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
    Next Article पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से झटका, बजट सत्र में नहीं होंगे शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.