Johar Live Desk : रोजमर्रा की भागदौड़ और हवा में नमी की कमी से स्किन रूखी और डि-हाइड्रेट हो जाती है। इससे फाइन लाइन्स और असमान रंगत की समस्या बढ़ सकती है। लेकिन घर पर ही कुछ आसान तरीकों से आप अपनी स्किन को हाइड्रेट और खूबसूरत बना सकते हैं।
कैसे करें होम फेशियल :
- डबल क्लींजिंग – पहले ऑयल-बेस्ड या क्रीमी क्लींजर से मेकअप और धूल हटाएं। फिर वॉटर-बेस्ड क्लींजर से गहरी सफाई करें।
- टोनर लगाएं – चेहरे की पीएच बैलेंस बनाए रखने और स्किन हाइड्रेशन के लिए टोनर जरूरी है। हाइड्रेशन बढ़ाने के लिए इसे कई लेयर्स में लगाएं।
- एक्सफोलिएशन – हफ्ते में एक बार डैड स्किन हटाने और बंद पोर्स खोलने के लिए एक्सफोलिएट करें। लिप्स को भी एक्सफोलिएट करना न भूलें।
- ट्रीटमेंट मास्क – एंटी एजिंग, पॉल्यूशन या ब्रेकआउट्स दूर करने के लिए मास्क लगाएं। 30 मिनट तक रखें या समय मिलने पर पूरी रात भी रख सकते हैं।
होममेड मास्क के सुझाव :
- रंगत निखारने और नमी के लिए: दही + शहद
- पोषण के लिए: एवोकाडो + शहद
- सेंसिटिव स्किन के लिए: ओट्स + शहद
- एक्ने के लिए: नीम + तुलसी + मुल्तानी मिट्टी
- सीरम लगाएं – मास्क के बाद विटामिन सी, हयालूरोनिक एसिड या रेटिनॉल युक्त सीरम से स्किन को ब्राइट और हाइड्रेट करें।
Disclaimer : लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। इसे किसी भी मास्क या प्रोडक्ट को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
Also Read : गिरिडीह में वन विभाग का अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध निर्माण ध्वस्त


