रांची: भारतीय टीम के पूर्व बैट्समैन गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बने है. गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है. उन्हें नया मुख्य कोच बनाए जाने की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की है. भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी ट्वेन्टी वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया है. द्रविड़ ने टी ट्वेन्टी वर्ल्ड कप 2021 के बाद हेड कोच का पद संभाला था. हालांकि उनका कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक ही था, लेकिन बीसीसीआई ने इसे बढ़ा दिया था. द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने की खबर के साथ ही गौतम गंभीर के हेड कोच बनने की खबरें पहले से ही थीं. अब जय शाह ने इसकी पुष्टि कर दी है.
गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच, राहुल द्रविड़ की लेंगे जगह

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleरांची : अख्तर अंसारी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article 28 जुलाई को रामगढ़ प्रेस क्लब का चुनाव
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

