Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गौतम अदाणी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं से की दिल की बात
    जोहार ब्रेकिंग

    गौतम अदाणी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं से की दिल की बात

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा पावर प्लांट के दौरे पर पहुंचे अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के लिए सबसे खास पल वह था, जब उनकी मुलाकात प्लांट परिसर में पढ़ने वाली कस्तूरबा बालिका विद्यालय की बच्चियों से हुई। ये मुलाकात औपचारिक नहीं, बल्कि एक अभिभावक और बच्चों के बीच आत्मीय बातचीत जैसी थी।

    स्कूल की बच्चियों ने मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया। गौतम अदाणी भी उनके गए और बेहद सरल अंदाज में पूछा, “बेटा, पढ़ाई ठीक चल रही है? आपको और क्या चाहिए?”

    बच्चियों ने बताया कि उन्हें अदाणी फाउंडेशन की ओर से मिल रही सुविधाओं से काफी मदद मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर स्कूल परिसर में कुछ और सुधार हो जाएं तो पढ़ाई और बेहतर हो सकती है। बच्चियों की बातें सुनकर गौतम अदाणी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा।

    दरअसल, कस्तूरबा बालिका विद्यालय उन बच्चियों के लिए एक उम्मीद है, जिनके पास पहले पढ़ाई का कोई साधन नहीं था। इनमें से कई बच्चियां बेहद गरीब परिवारों से आती हैं या ऐसी परिस्थितियों से, जहां पढ़ाई जारी रखना मुश्किल होता है। यहां उन्हें न सिर्फ शिक्षा, बल्कि एक सुरक्षित माहौल और अपने पैरों पर खड़े होने का सपना मिलता है।

    किसानों से भी मिले, जाना हाल

    अपने दौरे के दौरान गौतम अदाणी ने आसपास के गांवों के किसानों से भी मुलाकात की। उन्होंने किसानों से खेती, रोजगार और इलाके में आए बदलाव के बारे में बात की। किसानों ने बताया कि इलाके में बड़े प्रोजेक्ट आने से रोजगार के नए अवसर बने हैं।

    देश की ऊर्जा ताकत का आधुनिक केंद्र

    गोड्डा का 1600 मेगावाट का पावर प्लांट अदाणी पावर का एक बड़ा और आधुनिक प्रोजेक्ट है। करीब ₹16,000 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ज्यादा बिजली बनती है और प्रदूषण कम होता है। गौतम अदाणी ने प्लांट के कंट्रोल रूम और अलग-अलग यूनिट का निरीक्षण किया और इंजीनियरों व कर्मचारियों से बात की। इस दौरान वह कर्मचारियों के साथ कैंटीन में बैठकर लंच भी किया। उन्होंने कर्मचारियों से उनके काम और अनुभव के बारे में जाना।

    विकास की असली तस्वीर

    गौतम अदाणी का यह दौरा सिर्फ प्लांट देखने का कार्यक्रम नहीं था। कस्तूरबा स्कूल की बच्चियों से मुलाकात ने यह दिखाया कि विकास का मतलब सिर्फ बड़े-बड़े प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव लाना भी है। एक तरफ गोड्डा पावर प्लांट देश को ऊर्जा दे रहा है, तो दूसरी तरफ उसी परिसर में पढ़ने वाली ये बच्चियां अपने जीवन को नई दिशा दे रही हैं। गोड्डा में यह तस्वीर बताती है कि जब उद्योग और शिक्षा साथ चलते हैं, तो रोशनी सिर्फ घरों में ही नहीं, बल्कि भविष्य में भी फैलती है।

    इसे भी पढ़ें : अदाणी ग्रुप का ऐलान- देश के नामी बिजनेस स्कूलों के 24 मेधावी छात्रों को देगा स्कॉलरशिप

    Gautam Adani shares his heartfelt words with the students of Kasturba Balika Vidyalaya गौतम अदाणी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं से की दिल की बात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 साल के प्रेम प्रसंग में हुई आशिफ अंसारी की ह’त्या, प्रेमिका के पति ने दी थे सुपारी
    Next Article रांची के वज्रगृह पर प्रशासन का सख्त पहरा, अफवाह और उकसावे पर त्वरित कार्रवाई का DC-SSP ने दिए निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.