Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 12:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : उपायुक्त की अध्यक्षता में गंगा रन का आयोजन
    झारखंड

    रामगढ़ : उपायुक्त की अध्यक्षता में गंगा रन का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : नमामि गंगे योजना अंतर्गत 1 नवंबर से 8 नवंबर  तक मनाए जा रहे गंगा उत्सव के तहत शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में रामगढ़ शहर अंतर्गत सुभाष चौक रामगढ़ से अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ तक गंगा रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक  पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त  रॉबिन टोप्पो, विख्यात बॉक्सर अरुणा मिश्रा सहित जिले के वरीय अधिकारियों, अधिकारियों, दामोदर बचाव संस्था के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने गंगारन कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

    गंगारन समाप्त होने के उपरांत अपने संबोधन में उपायुक्त चंदन कुमार ने नमामि गंगे योजना अंतर्गत गंगा उत्सव के तहत आयोजित मैराथन में शामिल होने के लिए सभी को शुभकामनाएं दी. उपायुक्त ने कहा कि भारत में हमेशा से ही नदियों का अपना एक अलग महत्व रहा है. नदिया न केवल इंसानों की कई मूलभूत जरूरतों को पूरा करती है बल्कि इसका निरंतर चलते रहना पर्यावरण अच्छा रहने का भी संकेत है और इससे पता चलता है कि वातावरण सुरक्षित है.  उपायुक्त ने पुनः सभी से नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा नदियों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से कई परियोजनाएं चलाई जा रही है. लेकिन प्रयास होना चाहिए कि केवल नदियां ही नहीं बल्कि प्रकृति से मिलने वाले हर साधन का उपयोग हम बेहद जिम्मेदारी के साथ करें और उनके संरक्षण का भी पूरा ध्यान रखें. मौके पर उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की आदत को अपने जीवन में शामिल करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करते हुए समाज और देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की.

    अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, महाप्रबंधक सीसीएल रजरप्पा पीएन यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे योजना रामगढ़ डॉ असीम कुमार, विख्यात बॉक्सर अरुणा मिश्रा, दामोदर बचाओ संस्था से श्री गोविंद मेवाड़ सहित अन्य को सम्मानित किया गया.

    इसे भी पढ़ें: BJP के पूर्व प्रत्याशी संदीप दायमा के बयान का विरोध, साकची में आजाद समाज पार्टी ने फूंका पुतला

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Ramgarh Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBJP के पूर्व प्रत्याशी संदीप दायमा के बयान का विरोध, साकची में आजाद समाज पार्टी ने फूंका पुतला
    Next Article सांप…जहर और रेव पार्टी में बुरे फंसे एल्विश यादव, DCP बोले- तीन राज्यों में हो रही तलाश

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क, 30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    August 2, 2025
    झारखंड

    गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 1 की मौ’त, 3 लापता

    August 2, 2025
    झारखंड

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    August 2, 2025
    Latest Posts

    बिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा : ऊर्जा सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

    August 2, 2025

    भारत रूस से तेल खरीद जारी रखेगा, अमेरिकी दबाव का असर नहीं

    August 2, 2025

    अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने फिर से शुरू किया केन शुगर का इस्तेमाल, जानिए क्या है ये और इसके फायदे

    August 2, 2025

    रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क, 30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    August 2, 2025

    बिग बॉस 19 : सलमान खान ने की धमाकेदार अनाउंसमेंट, मनीष कश्यप और तेजप्रताप यादव को मिला बुलावा!

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.