Ranchi : राजधानी रांची के मेन रोड से रामनवमी के मौके पर एक बेहद खूबसूरत और सकारात्मक तस्वीर सामने आई। यहां धार्मिक आस्था के साथ-साथ भाईचारे और सौहार्द की ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने सभी का दिल जीत लिया। रामनवमी के अवसर पर निकले जुलूस में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ शामिल हुए। दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर जुलूस में हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। “जय श्री राम” के नारों के बीच आपसी एकता और सद्भाव साफ झलक रहा था।
जुलूस के दौरान पारंपरिक खेल और करतब भी आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे जुटे रहे। हर प्रस्तुति पर लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने जुलूस में शामिल होकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कई जगहों पर लोगों ने एक-दूसरे का स्वागत किया और मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

Also Read : रामनवमी पर अखाड़े में उतरे पहलवान, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की हौसला अफजाई
Also Read : झांकियां, जयकारे और फूलों की बारिश… चाईबासा में रामनवमी की भव्य झलक


