Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में गंगा उफनाई, 16 जिलों के 81.79 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
    बिहार

    बिहार में गंगा उफनाई, 16 जिलों के 81.79 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में गंगा को छोड़कर अन्य प्रमुख नदियों के जलस्तर में हो रही कमी के कारण उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। इस बीच गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए कई इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। राज्य में फिलहाल 16 जिलों के 81़ 79 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बागमती, बूढ़ी गंडक सहित कई नदियों के जलस्तर में कमी के कारण उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि कई नदियां अभी भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

    उन्होंने कहा कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। गंगा सुबह पटना के गांधीघाट और हाथीदह में तथा भागलपुर के कहलगांव में खतरे के निशान में ऊपर बह रही है। पटना के दियारा के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

    इधर, बागमती, बूढ़ी गंडक, घाघरा के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन कई स्थानों पर ये खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

    जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने बताया कि उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। बूढ़ी गंडक खगड़िया में छोड़कर अन्य स्थानों पर ‘फॉलिंग ट्रेंड’ में है। बागमती में भी जलस्तर में कम होने की प्रवृत्ति बनी हुई है।

    इधर, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने बताया कि बिहार के 16 जिले के कुल 130 प्रखंडों की 1,317 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं, जहां जरूरत के हिसाब से राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खगड़िया में एक और समस्तीपुर में पांच राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिसमें 5,186 लोग रह रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि 443 सामुदायिक रसासेईघर चलाए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन 3,25,610 लोग भोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से अब तक 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 86 पालतू पशुओं की मौत हो चुकी है।

    बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमें राहत व बचाव का कार्य कर रही हैं।

    Bihar news Flood in Bihar - NDRF deployed Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार बने चुनाव आयुक्‍त
    Next Article बिहार : ‘मोक्षस्थली’ गया में पुरखों को मोक्ष दिलाने नहीं आएंगे श्रद्घालु

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    कोडरमा

    तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    June 6, 2026
    Latest Posts

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.