Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»WhatsApp पर फोटो भेजकर ठगी: QR कोड स्कैन करते ही साफ हो रहे पैसे, कोडरमा में 2 गिरफ्तार
    झारखंड

    WhatsApp पर फोटो भेजकर ठगी: QR कोड स्कैन करते ही साफ हो रहे पैसे, कोडरमा में 2 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma :  कोडरमा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसे ऐंठे जा रहे थे। यह कार्रवाई SP अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

    फर्जी आईडी बनाकर फंसाते थे शिकार

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग वेबसाइटों पर फर्जी आईडी बनाकर अपना मोबाइल नंबर डालते थे। जब कोई व्यक्ति संपर्क करता, तो उसे लड़कियों की तस्वीरें भेजकर भरोसे में लिया जाता था। इसके बाद “बुकिंग” के नाम पर QR कोड भेजकर पैसे मंगवाए जाते थे।

    QR कोड स्कैन करते ही कट जाते थे पैसे

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति QR कोड स्कैन करता, पैसे सीधे उनके खाते में पहुंच जाते थे। इसके बाद वे संपर्क बंद कर देते थे और रकम आपस में बांट लेते थे।

    छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार

    कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में बनी टीम ने बेकोबार में छापेमारी कर अनिल पंडित और मंटू कुमार पंडित को गिरफ्तार किया। दोनों मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।

    कई शहरों में फैला था नेटवर्क

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह सिर्फ कोडरमा ही नहीं, बल्कि कई अन्य शहरों में भी सक्रिय था। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें फर्जी चैट, युवतियों की तस्वीरें और ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए QR कोड मिले हैं।

    7 और लोग चिन्हित, छापेमारी जारी

    मामले में बेकोबार गांव के सात अन्य लोगों की भी पहचान की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

    पुलिस की अपील

    पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसे ऑनलाइन प्रलोभनों और अनजान वेबसाइटों से सावधान रहें। बिना जांचे-परखे किसी QR कोड को स्कैन करने से बचें।

    Also Read : पशुपालन घोटाले में बड़ा खुलासा: 2 कर्मियों ने उड़ाए 2.94 करोड़, एक गिरफ्तार

    Anil Pandit Arrested Breaking news Cyber Crime Jharkhand Escort Service Fraud Fake ID Scam Koderma Cyber Fraud Koderma Police Latest news Mantu Kumar Pandit Online Fraud India QR Code Scam Today News Trending News WhatsApp Scam
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल के घर पर ED की रेड
    Next Article झारखंड में मई से SIR: घर-घर पहुंचेंगे BLO, गेट पर लगेगा खास स्टीकर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Latest Posts

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.