Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मई से SIR: घर-घर पहुंचेंगे BLO, गेट पर लगेगा खास स्टीकर
    झारखंड

    झारखंड में मई से SIR: घर-घर पहुंचेंगे BLO, गेट पर लगेगा खास स्टीकर

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SIR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। पहले जहां समीक्षा बैठकों तक ही सीमित थीं, अब अधिकारी सीधे जिलों में जाकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जमशेदपुर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।

    जमीनी हकीकत जानने पर जोर

    निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद अब सिर्फ कागजी समीक्षा नहीं, बल्कि फील्ड में जाकर काम देखा जा रहा है। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक होनी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं।

    मई में शुरू हो सकता है अभियान

    हालांकि SIR की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि मई महीने में यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बंगाल और असम चुनाव के नतीजों के बाद इसकी घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

    एक परिवार, एक बूथ पर फोकस

    इस बार खास ध्यान इस बात पर है कि एक ही परिवार के सभी मतदाता एक ही बूथ पर दर्ज हों। अभी कई जगह ऐसा देखा गया है कि परिवार के सदस्य अलग-अलग बूथों में दर्ज हैं, जिससे मतदान के समय परेशानी होती है। अधिकारियों को ऐसे मामलों को चिन्हित कर सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

    घर-घर पहुंच रहे BLO, गेट पर लग रहा स्टीकर

    बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अब घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान हर घर पर उनकी जानकारी वाला स्टीकर भी लगाया जा रहा है, ताकि संबंधित बूथ की पहचान आसान हो सके। साथ ही, परिवार के सभी सदस्यों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।

    हर घर को दिया जा रहा नंबर

    जिन घरों के पास आधिकारिक मकान नंबर नहीं है, उन्हें भी अस्थायी नंबर दिया जा रहा है। इससे डेटा को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी और भविष्य में किसी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सकेगा।

    डुप्लीकेट और शिफ्टेड वोटर्स पर नजर

    निर्वाचन विभाग इस बार खास तौर पर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान पर भी काम कर रहा है। इनकी सूची तैयार कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सत्यापन कराया जाएगा।

    Also Read : WhatsApp पर फोटो भेजकर ठगी: QR कोड स्कैन करते ही साफ हो रहे पैसे, कोडरमा में 2 गिरफ्तार

    BLO verification booth level officer Breaking news Door-to-Door Survey Election Commission Jharkhand Election Preparation Jharkhand Electoral Roll Update Jharkhand SIR K Ravi Kumar Latest news Today News Trending News Voter List Revision Voter Registration India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWhatsApp पर फोटो भेजकर ठगी: QR कोड स्कैन करते ही साफ हो रहे पैसे, कोडरमा में 2 गिरफ्तार
    Next Article सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.