Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अंतर्जिला गिरोह के चार शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, नगदी सहित अन्य सामान बरामद
    झारखंड

    अंतर्जिला गिरोह के चार शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, नगदी सहित अन्य सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्जिला गिरोह के चार शातिर साइबर अपराधियों को करमाटांड़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 1 लाख 14 हजार रुपए नगद, मोबाइल, सिमकार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले का खुलासा एसपी डॉ एहतेशाम बकारिव ने शनिवार को जामताड़ा साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर प्रशिक्षु आईपीएस राघवेंद्र शर्मा, डीएसपी चंद्रशेखर, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार वर्मा, एसआई मनीष कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए टीम गठित की। उक्त टीम की ओर से करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ एवं मट्टार गांव में छापेमारी की गई। उक्त छापेमारी में साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए देवघर जिला के निरंजन मंडल, गिरिडीह जिला के मुकेश मंडल, नारायणपुर थाना क्षेत्र के मट्टार गांव निवासी आनंद देव मंडल तथा नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुआ निवासी मुकेश मंडल को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 1 लाख 14 हजार रुपए नगद, 20 मोबाइल फोन, 29 सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और दो आधार कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरूद्ध साइबर थाना में कांड संख्या 80/ 24 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी अपराधियों का मेडिकल जांच करवा कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जामताड़ा मंडल कर भेज दिया गया है। 

     

    एसपी ने बताया कि यह सभी साइबर अपराधी बिजली बिल जमा नहीं करने पर बिजली लाइन काटने का मैसेज भेज कर लोगों के मोबाइल से स्क्रीन शेयरिंग एप एनीडेस्क, टीमव्यूअर डाउनलोड करवा कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। इसके अलावा एक्सिस बैंक के खाताधारक को एपीके फाइल इंस्टॉल करवा कर उनके स्क्रीन को हैक करते थे और निजी जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अपराधियों में से नारायणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला मुकेश मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास है। वर्ष 2022 में साइबर थाना का कांड संख्या 27/22 में आरोपित है। यह सभी साइबर अपराधी पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

    crime cyber crime Jamtara Jamtara News Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए साल पर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ये जगहें हैं बेहतरीन
    Next Article रांची में नशे का सौदागर गिरफ्त में, लोडेड पिस्टल और ब्राउन शुगर बरामद!

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.