Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए चार मकान, समाजसेवी दिलीप सिंह ने सहायता के लिए बढ़ाया हाथ
    झारखंड

    पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए चार मकान, समाजसेवी दिलीप सिंह ने सहायता के लिए बढ़ाया हाथ

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: बैंक मोड़ थाना अंतर्गत पुराना बाजार टेंपल रोड स्थित रिफ्यूजी मार्केट के पास पेड़ गिरने से एक एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना शनिवार देर शाम की है. तेज आंधी के कारण कल शाम एक पेड़ टूट कर गिर गया जिसकी चपेट में चार घर आ गए है. घटना के वक्त घर में लोग सोये हुए थे. इस घटना से कई लोग को चोट आई है. साथ ही दो छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए. एक बच्चे के सिर पर गंभीर चोट भी आई हैं.

    वहीं पीड़ित परिवारों को देखने एवं उनकी सहायता के लिए समाजसेवी दिलीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटना में घायल हुए बच्चे के इलाज में सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है. घर टूट जाने की वजह से सभी लोग बाहर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है. पैसे के अभाव के कारण अपने घर की मरम्मत और इलाज करने के लिए भी सक्षम नहीं है. इस परस्थित में प्रशासन एवं नगर निगम से सहायता की उम्मीद पीड़ित परिवार कर रहे हैं.

    पीड़िता रेशमा देवी ने बताया कि घटना के वक्त वे घर में थी. उनका बच्चा भी घर में खेल रहा था. उसी वक्त पहले एक पत्थर गिरा और देखते ही देखते छत भी गिर गई. भागने के क्रम में बेटे को चोट लगी है. आगे उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है. जिस घर में रहते थे वह भी टूट गया है. उन्होंने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है.

    वहीं पड़ोस में ही रहने वाले पीड़िता के भाई हिम्मत राम ने मीडिया से बताया कि बीती रात आंधी तूफान में पेड़ गिरने से उनकी बहन का भी घर क्षतिग्रस्त हुआ है. उन्होंने बताया कि उनके घर में किसी के पास रोजगार नहीं है. बड़ी मुश्किल से परिवार के सदस्यों का आजीविका चल रहा है. वहीं घटना के बाद उनकी छत टूट गई है. जिसके लिए प्रशासन और सरकार आगे आकर इन परिवारों की मदद करें. पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे समाजसेवी दिलीप सिंह ने बताया कि बीती रात आंधी तूफान में विशाल पेड़ के गिरने से चार घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. घटना में एक बच्चे को भी चोटे लगी है जिनका इलाज स्थानीय लोगों के सहयता से करवाया गया.

    ये भी पढ़ें: गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों पर हमला, भीड़ ने हॉस्टल में घुसकर की तोड़फोड़

    आज की खबर करंट न्यूज क्षतिग्रस्त घर घर क्षतिग्रस्त जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दिलीप सिंह धनबाद न्यूज हेडलाइन पेड़ मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज समाजसेवी समाजसेवी दिलीप सिंह सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC प्रश्न पत्र लीक मामले पर आया बाबूलाल का बयान, चंपाई सरकार ने कर लिया है युवाओं की नौकरी बेचने का प्रबंध
    Next Article एड शीरन ने दिलजीत के साथ मुंबई में किया परफॉर्म, कॉन्सर्ट के कई वीडियो वायरल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.