Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आसमानी कहर ने एक झटके में खत्म कर दी पूरी दुनिया, मां समेत चार बच्चों की मौत
    झारखंड

    आसमानी कहर ने एक झटके में खत्म कर दी पूरी दुनिया, मां समेत चार बच्चों की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2023Updated:October 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिले के नारायणपुर प्रखंड के चन्दाडीह लखनपुर करमदहा में दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जहां वज्रपात की चपेट में आकर एक ही झटके में मां समेत चार मासूम बच्चों की मौत से पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल पुरुलिया जिले के खानाबदोश समुदाय के अंकित चौधरी उम्र 1 वर्ष , गगन चौधरी उम्र 3 वर्ष, इच्छा कुमारी उम्र 5 वर्ष एवं बच्चों की मां नेहा चौधरी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है.

    तीन अन्य घायल रेफर

    दरअसल, रविवार देर शाम बारिश के बाद वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर मां समेत चारों बच्चों की मौत हो गई. वहीं, वज्रपात की चपेट में आकर तीन अन्य लोग भी झुलस गए हैं, जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जामताड़ा रेफर कर दिया.

    वज्रपात से टेंट में लग गई आग

    वज्रपात के कारण टेंट में आग लग गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और इस घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जामताड़ा रेफर कर दिया है. घटना ने पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है.

    पीड़ित परिवार से मिले विधायक, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2023/10/Jamtara_Vidhayak.mp4

    घटना की खबर सुनकर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी काफी दुखी हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है. साथ ही पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने बताया कि घटना बहुत दुखद है. मैंने जिला प्रशासन को भी इस संबंध में सहयोग करने के लिए कह दिया है. इसके अलावा हर लेवल पर पीड़ित परिवार को सहयोग का प्रयास कर रहा हूं.

    4 killed due to lightning jamtara news update Jharkhand Update News Johar Live lightning update जामताड़ा न्यूज अपडेट जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज वज्रपात अपडेट वज्रपात से 4 की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतालाब में डूबकर दो सगी बहनों की मौत, परिवार में मातम
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 2 October 2023 : मेष, तुला, मिथुन समेत अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.