Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आरयू के पूर्व वीसी अमर कुमार चौधरी कांग्रेस में शामिल, पिता भी थे विधायक
    झारखंड

    आरयू के पूर्व वीसी अमर कुमार चौधरी कांग्रेस में शामिल, पिता भी थे विधायक

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव अमर कुमार चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान केशव महतो कमलेश ने माला पहनाकर और कांग्रेस की अंगपट्टिका सौंपकर उनका स्वागत किया. केशव महतो ने कहा कि अमर चौधरी के पिता स्व जागेश्वर चौधरी एक प्रतिष्ठित विद्यालय के प्राध्यापक और विधायक रहे हैं. जिन्होंने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को देखते हुए विधायक पद से इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि चौधरी ने इसी विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया है और कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की है. उन्होंने यह भी कहा कि चौधरी की क्षमता का पूरा उपयोग आगामी विधानसभा चुनाव में किया जाएगा.

    अमर कुमार चौधरी ने सदस्यता ग्रहण के बाद कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा के माध्यम से जनता के हक की आवाज उठाने का प्रयास दर्शाता है कि वे जनता के अधिकारों के प्रति समर्पित हैं. उन्होंने झारखंड में भाजपा द्वारा पिछड़ों के साथ किए गए अन्याय की चर्चा करते हुए आरक्षण को 27% से 14% करने का उल्लेख किया, जिसे उन्होंने अव्यवस्था बताया. कार्यक्रम में विधायक राजेश कच्छप, उमाशंकर यादव अकेला, राकेश कुमार सिन्हा, जयशंकर पाठक, सोनाल शांति और राजन वर्मा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे.

    अन्याय अमर कुमार चौधरी आरक्षण उमाशंकर यादव कांग्रेस सदस्यता केशव महतो चुनावी राजनीति जयशंकर पाठक झारखंड प्रदेश कांग्रेस न्याय यात्रा भाजपा भारत जोड़ो यात्रा मिलन समारोह राकेश कुमार सिन्हा रांची विश्वविद्यालय राजन वर्मा राजेश कच्छप विधायक शिक्षा सोनाल शांति स्व जागेश्वर चौधरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव हटिया विधानसभा के लिए करेंगे नामांकन
    Next Article विधानसभा चुनाव में बिहार-झारखंड पुलिस साझा रणनीति पर करेगी काम, देवघर बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.