Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»दिल्ली की खबरें»पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 79वां जन्मदिन, PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
    दिल्ली की खबरें

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 79वां जन्मदिन, PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2024Updated:October 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं इसी खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. समाज के प्रति उनकी सेवा और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान के लिए उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त है. विभिन्न विषयों पर उनकी अंतर्दृष्टि भी बहुत समृद्ध है. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्रीराम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है.”

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपने सार्वजनिक जीवन में सुचिता के उच्च आदर्श स्थापित किए और हमेशा गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं.”

    भाजपा सांसद रवि किशन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “सहज-सरल स्वभाव के धनी, सादगी की प्रतिमूर्ति, देश के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले, भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें.”

    राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने भी उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी देश और देशवासियों के प्रति कल्याण भावना और प्रखर विचार सदैव हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे. ईश्वर आपको दीर्घायु बनाए और सदैव प्रसन्नचित रखे, यह कामना करता हूं.”

     

    जन्मदिन दीर्घायु नरेंद्र मोदी पूर्व राष्ट्रपति भारत राजनीति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय प्रगति शुभकामनाएं समाज सेवा स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM Modi Jharkhand Visit : पीएम मोदी गांधी जयंती पर देंगे 83,300 करोड़ की सौगात, रांची में यहां नो ड्रोन जोन घोषित
    Next Article सदर हॉस्पिटल में एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा जल्द, टेंडर फाइनल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.