Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पैरोल पर छूटे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह
    झारखंड

    भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पैरोल पर छूटे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 5, 2025Updated:July 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chhapra (Bihar) : हजारीबाग जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद और बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह को उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर छोड़ा गया है। शुक्रवार देर रात वे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने गांव मशरक पहुंचे।

    एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान दीनानाथ सिंह का निधन हो गया था। शनिवार यानि आज छपरा के डोरीगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाई के पार्थिव शरीर को देख प्रभुनाथ सिंह फफक कर रोने लगे। हालत बिगड़ने पर उन्हें लोगों ने संभाला और बरामदे में बैठाया।

    प्रभुनाथ सिंह की एक झलक पाने और हालचाल जानने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।

    हत्या मामले में सजा काट रहे हैं प्रभुनाथ सिंह

    प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में हुए डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह हत्या मसरख (छपरा) के एक मतदान केंद्र पर हुई थी, जहां दो लोगों – दारोगा राय (47) और राजेंद्र राय (18) – की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि ये हत्याएं प्रभुनाथ सिंह के उम्मीदवार को वोट न देने के कारण कराई गई थीं।

    इसके अलावा वे एक अन्य हत्या के मामले में झारखंड के हजारीबाग जेल में सजा काट रहे हैं।

    उनके भाई दीनानाथ सिंह को भी एक मामले में सजा मिली थी, लेकिन बीमारी के चलते उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

    लालू यादव से रही है करीबी

    प्रभुनाथ सिंह बिहार की राजनीति में एक प्रभावशाली नाम रहे हैं। वे महाराजगंज से तीन बार सांसद रह चुके हैं और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं।

    Also Read : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान 24 घंटे रखेंगे निगरानी

    Also Read : पटना में बेकाबू कार गंगा में समाई, नाव चालकों ने ऐसे बचाई दंपति की जान

    AIIMS Delhi Bihar news Brother's Death Chhapra Dinanath Singh Former MP funeral Hazaribagh jail Heavy Security Jail Leave Jharkhand Jail life imprisonment Mashrakh Update Mashrakh Village Parole political news Prabhunath singh Prabhunath Singh Parole Strongman Leader अंतिम संस्कार उम्रकैद एम्स दिल्ली छपरा जेल से छुट्टी झारखंड जेल दीनानाथ सिंह पूर्व सांसद पैरोल प्रभुनाथ सिंह प्रभुनाथ सिंह पैरोल बाहुबली नेता बिहार न्यूज भाई का निधन भारी सुरक्षा मशरक खबर मशरक गांव राजनीति समाचार सजा काट रहे नेता हजारीबाग जेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमुलतला आवासीय विद्यालय में 11वीं में नामांकन के लिए आवेदन शुरू
    Next Article CCL कुजू क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से चार की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    Latest Posts

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.