Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»ओड़गा पहुंचे पूर्व मंत्री एनोस एक्का, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
    झारखंड

    ओड़गा पहुंचे पूर्व मंत्री एनोस एक्का, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: ओड़गा के देलसेरा गांव में ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं से अवगत होने के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एनोस एक्का रविवार को गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री का भव्य तरीके से स्वागत किया. इस दौरान महिलाओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. यह कार्यक्रम सेंट पीटर मंडली के द्वारा आयोजित की गई. ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय के बाद अपने क्षेत्र के अगवा नेता को हमारे बीच पाकर हम गर्व महसूस कर रहे हैं. आज हमारे क्षेत्र में समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है. हम इस जगह पर टापू के समान जीवन जीने पर मजबूर है. सरकार योजनाओं को लागू तो करती है, लेकिन हम तक उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है. जिसके लिए हम ठगा महसूस कर रहे हैं.

    आने वाले चुनाव में झारखंड पार्टी का सहयोग करें : एनोस

    मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा आपकी समस्या जायज है, क्योंकि आपकी छोटी सी गलती 4 वर्षों से लगातार आपको सरकारी योजनाओं से दूर रखने का काम कर रही है. जब इस क्षेत्र का प्रतिनिधि था, तब इस क्षेत्र में विकास की किरणें एवं कई बड़े योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम किए गए. सभी तरफ लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर सुनने का काम किया गया. लेकिन जिस प्रकार से वर्तमान स्थिति चल रही है, यह किसी से छिपा हुआ नहीं. इसीलिए आप सभी संगठित होकर अपने हक-अधिकार के लिए आने वाले चुनाव में झारखंड पार्टी का सहयोग करें. संगठन आपके क्षेत्र की समस्याओं को पहली प्राथमिकता के तौर पर दूर करेगी. मौके पर फादर माइकल जोजो, प्रचारक अरविंद कंडुलना, प्रचारक कुलभूषण खाखा,प्रचारक आलेकजेंडर जोजो के अलावा अमन खेस, जोलेंन लुगुन, अमृत जोजो, रसाल जोजो आदि मौजूद रहे.

    ये भी पढ़ें: विधायक राज सिन्हा ने अक्षत बांट कर दिया निमंत्रण, 22 को अपने घर में मनाए दिवाली

    आज की खबर ओड़गा करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड पार्टी झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्व मंत्री एनोस एक्का मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिमडेगा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनमो पतंग उत्सव में बोले सांसद, बच्चे अपने संस्कृति को जानें इसलिए करता हूं आयोजन
    Next Article हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मैच में यूएस ने इटली को 2-0 से किया पराजित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.