Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार, राज्यपाल रघुवर दास ने मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को दिलाई शपथ
    देश

    ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार, राज्यपाल रघुवर दास ने मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को दिलाई शपथ

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भुवनेश्वर: ओडिशा में पहली बार भाजपा भाजपा की सरकार बनी है. राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में मोहन चरण मांझी ने शपथ ली. राज्यपाल रघुवर दास ने उन्हें शपथ दिलाई. उनके साथ दो डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने भी शपथ ली. मोहन चरण माझी के मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन शामिल हैं.

    पीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे

    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्री मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, हरियाणा, गोवा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे.

    24 साल बाद ओडिशा को मिला आदिवासी सीएम

    ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है. इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री थे. बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक दो बार सीएम रहे थे.

    ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लहराया है परचम

    ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है. ओडिशा की 147 सीटों में से 78 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है. नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 तथा अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है. लोकसभा चुनाव में भी पहली बार भाजपा ने ओडिशा में बड़ी जीत दर्ज की है. राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 20 और कांग्रेस को एक सीट मिली है. बीजद और अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिली.

    ओड़िशा भुवनेश्वर मोहन चरण मांझी रघुवर दास राज्यपाल शपथ सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलैंड स्कैम मामला : ईडी ने हाईकोर्ट में कहा- जमीन पर हेमंत का कब्जा, पिंटू ने हेमंत के कहने पर ही सीओ ऑफिस से करवाया सर्वे
    Next Article जेएसओयू लॉन्च कर रहा है प्री यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट

    Related Posts

    देश

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    साइप्रस ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    बाइक सवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर किया बम से हमला, देखें CCTV फुटेज

    June 16, 2025
    Latest Posts

    पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    June 17, 2025

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    झारखंड में मानसून की दस्तक, कल तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 17, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 17 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.