Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में भू-धसान के बाद SDM का कई जगहों पर रेड, अवैध मुहानों को भरने का दिए आदेश
    झारखंड

    धनबाद में भू-धसान के बाद SDM का कई जगहों पर रेड, अवैध मुहानों को भरने का दिए आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026Updated:April 3, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लोकेश बारंगे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : सोनारडीह में हुए भूधसान के बाद धनबाद प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) लोकेश बारंगे के नेतृत्व में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस सख्ती का असर साफ दिखा, जब एक साथ कई जगहों पर छापेमारी कर अवैध खनन पर चोट की गई।

    किन-किन अधिकारियों की रही मौजूदगी

    इस पूरे अभियान में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम उतरी। माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजनंद किस्कू भी मौजूद रहे। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद, उमंग ठक्कर, अशोक कुमार और प्रेम शर्मा भी टीम का हिस्सा थे। वहीं कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

    कई जगहों पर एक साथ छापेमारी

    SDM के निर्देश पर गजली टांड, रामकनाली के सूर्य मंदिर इलाके और तेतुलमारी के खास सिजुआ समेत आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से निकाले गए कोयले और इस्तेमाल हो रहे वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    अवैध मुहानों को भरने का आदेश

    SDM लोकेश बारंगे ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जहां-जहां अवैध खनन के मुहाने हैं, उन्हें तुरंत भरवाया जाए। उन्होंने कहा कि हर कार्रवाई की फोटो और वीडियो के साथ रिपोर्ट तैयार कर जमा की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी और 100 प्रतिशत परिणाम चाहिए।

    भूधसान के बाद बढ़ी सख्ती

    सोनारडीह में हुए भूधसान ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। इस घटना के बाद अब अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की तैयारी है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह सख्ती जारी रही तो इलाके में अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लग सकती है।

    Also Read : झारखंड को मिलेगी नई रेल सौगात, दो बड़े शहरों के बीच बिछेगी नई लाइन

    Baghmara News BCCL Katras Area Coal Mafia Jharkhand Dhanbad administration Dhanbad illegal mining Dhanbad SDM Action Illegal Coal Mining Jharkhand Jharkhand Mining News Jharkhand news Katras News latest Jharkhand news Latest news Lokesh Barange SDM Police Raid Dhanbad Sonardih Land Subsidence Tetulmari News Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड को मिलेगी नई रेल सौगात, दो बड़े शहरों के बीच बिछेगी नई लाइन
    Next Article बैद्यनाथधाम पूजा करने आये श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में मौत

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    Latest Posts

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.