Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड को मिलेगी नई रेल सौगात, दो बड़े शहरों के बीच बिछेगी नई लाइन
    झारखंड

    झारखंड को मिलेगी नई रेल सौगात, दो बड़े शहरों के बीच बिछेगी नई लाइन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026Updated:April 3, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad/Giridih : झारखंड के दो बड़े औद्योगिक शहर धनबाद और गिरिडीह के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना अब एक कदम और आगे बढ़ गई है। रेलवे ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए शुरुआती सर्वे को मंजूरी दे दी है। ऐसे में उम्मीद बढ़ गई है कि आने वाले समय में दोनों शहरों के बीच सीधी रेल सुविधा शुरू हो सकेगी।

    50 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन की तैयारी

    धनबाद और गिरिडीह के बीच करीब 50 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाने की योजना है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट की मांग उठती रही है। अब रेलवे की ओर से इसे लेकर ठोस पहल शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी पूर्व मध्य रेल की पिंक बुक में इस परियोजना को जगह दी गई है। इसमें धनबाद से गिरिडीह के बीच नई रेल लाइन के लिए रिकानसेंस इंजीनियरिंग कम ट्रैफिक सर्वे यानी RCET को मंजूरी दी गई है।

    क्या होता है RCET सर्वे

    रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, RCET सर्वे किसी भी नई रेल परियोजना का पहला और अहम चरण होता है। इसमें यह देखा जाता है कि प्रस्तावित लाइन कितनी व्यवहारिक है। इस सर्वे में संभावित यात्रियों और माल ढुलाई की क्षमता का आकलन किया जाता है। साथ ही, परियोजना पर आने वाली लागत, जमीन की स्थिति और तकनीकी चुनौतियों का भी मोटा अंदाजा लगाया जाता है।

    सर्वे से तय होगा प्रोजेक्ट का भविष्य

    RCET सर्वे के बाद ही यह तय किया जाता है कि परियोजना आगे बढ़ाई जाए या नहीं। अगर रिपोर्ट सकारात्मक आती है, तो इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR तैयार की जाती है और फिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होती है। सरल शब्दों में कहें तो यह सर्वे यह तय करेगा कि धनबाद और गिरिडीह के बीच नई रेल लाइन बिछाने का काम जमीन पर कब और कैसे शुरू होगा।

    लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

    अगर यह रेल लाइन बनती है तो दोनों शहरों के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। अभी लोगों को सीधे कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। नई रेल लाइन से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि कोयला और अन्य औद्योगिक सामान की ढुलाई भी आसान होगी। इससे इलाके के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

    लंबे समय से थी मांग

    धनबाद और गिरिडीह को रेल से जोड़ने की मांग काफी समय से उठती रही है। दोनों जिले औद्योगिक और खनन क्षेत्र के लिहाज से अहम हैं, लेकिन सीधी रेल कनेक्टिविटी की कमी हमेशा महसूस की जाती रही है। अब RCET सर्वे को मंजूरी मिलने के बाद यह उम्मीद जगी है कि यह सपना आने वाले वर्षों में हकीकत बन सकता है।

    Also Read : झारखंड को मिलेगी नई रेल सौगात, दो बड़े शहरों के बीच बिछेगी नई लाइन

    Coal Belt Jharkhand Dhanbad Giridih Rail Line Dhanbad News East Central Railway Giridih news Indian Railways News Infrastructure News Jharkhand Development Jharkhand Rail Project latest Jharkhand news Latest news new railway line Rail Connectivity Jharkhand Railway Expansion RCET Survey Today News Transport News Jharkhand Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुर्गा विवाद में खू’नी खेल, कुल्हाड़ी-लाठी से चाचा की ह’त्या, भतीजा गिरफ्तार
    Next Article धनबाद में भू-धसान के बाद SDM का कई जगहों पर रेड, अवैध मुहानों को भरने का दिए आदेश

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.