Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»सर्दियों में जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए फॉलो करें ये Tips
    स्वास्थ्य

    सर्दियों में जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए फॉलो करें ये Tips

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2024Updated:December 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Health Tips: जैसे ही सर्दियों का मौसम दस्तक देता है, ठंड के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं. इनमें से एक मुख्य समस्या है जोड़ों में दर्द और जकड़न, जो खासतौर पर अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है. हालांकि, कुछ आसान उपायों को अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है.आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं.

    खुद को गर्म रखें

    ठंड में जोड़ों को गर्म रखना बेहद जरूरी है. थर्मल कपड़े, गर्म कंबल और कम्प्रेशन वाले कपड़ों का उपयोग करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे दर्द और जकड़न में राहत मिलती है.

    नियमित व्यायाम करें

    सर्दियों में रेगुलर एक्सरसाइज जोड़ों की लचीलापन बढ़ाने और सूजन कम करने में मदद करती है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाकर दर्द को कम करती है.

    तेल की मालिश

    गर्म तेल, जैसे तिल के तेल में हल्दी मिलाकर मालिश करने से जोड़ों की जकड़न दूर होती है और रक्त संचार बेहतर होता है. हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

    हॉट और कोल्ड थेरेपी

    जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए हीट पैक्स का उपयोग करें और सूजन कम करने के लिए कोल्ड पैक्स का सहारा लें.

    हाइड्रेट रहना जरूरी

    ठंड में पानी का सेवन कम हो जाता है, जिससे जोड़ों में लुब्रिकेशन की कमी हो सकती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना जरूरी है.

    ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन

    डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल करने से जोड़ों की जकड़न और सूजन कम हो सकती है. इसके लिए फिश ऑयल और अलसी के बीज फायदेमंद हैं.

    हल्दी और अदरक की चाय

    हल्दी और अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करते हैं. रोजाना एक कप हल्दी-अदरक की चाय पीने से जोड़ों की गतिशीलता में सुधार होता है.

    इन सरल उपायों को अपनाकर सर्दियों में जोड़ों के दर्द को दूर रखा जा सकता है. स्वस्थ जीवनशैली और उचित देखभाल से ठंड के इस मौसम का आनंद लिया जा सकता है.

    अर्थराइटिस एंटी-इंफ्लेमेटरी उपाय ओमेगा-3 फैटी एसिड गर्म तेल की मालिश जोड़ों की जकड़न जोड़ों की देखभाल ठंड में डाइट टिप्स ठंड में स्वास्थ्य समस्याएं ब्लड सर्कुलेशन रेगुलर एक्सरसाइज सर्दियों में जोड़ों का दर्द सर्दियों में पानी का सेवन सूजन कम करना हल्दी अदरक की चाय हॉट और कोल्ड थेरेपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोलियों की गूंज से दहला पोठिया बाजार, पूर्व उपाध्यक्ष गंभीर, करीबी की गई जान
    Next Article जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकवादी साजिश नाकाम, चीनी हैंड ग्रेनेड के साथ 3 संदिग्ध गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    Latest Posts

    रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला: MP के जज अवनींद्र सिंह ने PM फंड में देंगे 1 करोड़, साथ ही पत्नी संग किया देहदान

    September 19, 2026

    केरलम : पूर्व सीएम पिनराई विजयन के बेटी और दामाद पर हो सकता है FIR, जाने क्या है पूरा मामला

    September 19, 2026

    केंद्र से झारखंड की दो टूक : खनन सेस लौटाओ, GST का नुकसान भरो, 90:10 फॉर्मूला बहाल करो

    September 19, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.