Garhwa : गढ़वा में सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल ‘कॉफी विद एसडीएम’ के तहत आज शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ खास बैठक होने जा रही है। यह कार्यक्रम बुधवार यानि की आज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में दोपहर 3:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें जिले की शिक्षा व्यवस्था और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।
डेढ़ साल से चल रहा संवाद का सिलसिला
‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम पिछले करीब डेढ़ वर्ष से लगातार चल रहा है। इस पहल के जरिए एसडीएम हर हफ्ते अलग-अलग वर्गों जैसे युवा, किसान और उद्यमियों से सीधे संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं। इस बार फोकस शिक्षा पर रखा गया है, ताकि स्कूलों की स्थिति को और बेहतर बनाया जा सके।
शिक्षकों से सक्रिय भागीदारी की अपील
एसडीएम संजय कुमार ने सभी शिक्षक प्रतिनिधियों से इस बैठक में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि शिक्षकों के सुझावों के आधार पर स्थानीय स्तर पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
इस बैठक में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे।
मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा होगी:
- स्कूलों की दैनिक व्यवस्था और अनुशासन
- नई और नवाचारी शिक्षा पद्धतियां
- छात्रों के ड्रॉप-आउट को कम करने के उपाय
- शिक्षकों की समस्याएं और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल
Also Read : BREAKING : चाईबासा में मुठभेड़, मिसिर बेसरा दस्ता के साथ हो रही गोलीबारी, एक जवान जख्मी


