Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : चाईबासा में मुठभेड़, मिसिर बेसरा दस्ता के साथ हो रही गोलीबारी, एक जवान जख्मी
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : चाईबासा में मुठभेड़, मिसिर बेसरा दस्ता के साथ हो रही गोलीबारी, एक जवान जख्मी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 15, 2026Updated:April 15, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हो रही है। दोनों ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है और खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। देखते ही देखते दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं।

    सर्च ऑपरेशन के दौरान आमना-सामना

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, सारंडा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को जब सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी जंगल में कैंप बदल रहे नक्सलियों से उनका सामना हो गया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

    एक जवान घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी

    मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और अतिरिक्त बल भी मौके पर भेजे गए हैं।

    कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका

    सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है, हालांकि अभी तक किसी का शव बरामद नहीं हुआ है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। फिलहाल, पूरे सारंडा जंगल क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। स्थिति पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजर बनी हुई है।

    Also Read : कोतवाली डीएसपी का कार्यालय शिफ्ट, सिटी SP पारस राणा ने किया उद्घाटन

    BREAKING : चाईबासा में मुठभेड़ BREAKING: Encounter in Chaibasa; exchange of fire underway with the Misir Besra squad. मिसिर बेसरा दस्ता के साथ हो रही गोलीबारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोतवाली डीएसपी का कार्यालय शिफ्ट, सिटी SP पारस राणा ने किया उद्घाटन
    Next Article ‘कॉफी विद एसडीएम’ में आज शिक्षा पर फोकस, शिक्षकों से मांगे जाएंगे सुझाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.