Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौ’त
    ट्रेंडिंग

    मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : दानापुर के मानस नया पानापुर गांव में बीती देर रात बड़ा हादसा हो गया। मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यह गांव सारण और पटना की सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में स्थित है। हादसे में मोहम्मद बबलू (35), उनकी पत्नी रोशन खातून (30), बेटी रुसार (12), बेटा चांद (10) और छोटी बेटी चांदनी (2) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था।

    ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद बबलू ने इंदिरा आवास योजना के तहत यह घर बनवाया था, लेकिन मकान पुराना होने की वजह से जर्जर हो गया था। रविवार रात अचानक छत गिर गई, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। मोहम्मद बबलू के भाई उस समय घर पर नहीं थे, जिससे उनकी जान बच गई।

    ग्रामीणों ने बताया जोरदार आवाज के बाद निकले लोग बाहर

    हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जब लोग बाहर निकले तो देखा कि बबलू का मकान पूरी तरह ढह गया था। आसपास के लोगों ने मिलकर मलबा हटाया, तब जाकर पांचों शव निकाले जा सके।

    इंदिरा आवास योजना का जर्जर मकान बना मौत का कारण

    ग्रामीणों ने बताया कि बबलू खान का मकान इंदिरा आवास योजना के तहत मिला था, लेकिन उसकी दीवारों और छत में दरारें पड़ चुकी थीं। आर्थिक तंगी के कारण बबलू मकान की मरम्मत नहीं करवा पा रहे थे।

    प्रशासन ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

    Also Read : झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा, 11 नवंबर तक शीतलहर चलने की संभावना

    Five members of a family died after the roof of their house collapsed. मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा, 11 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट
    Next Article रांची में सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जरूर चेक करें ताजा रेट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026
    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.