Ranchi : रांची जिला बल में पदस्थापित पांच इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया है। यह निर्णय 16 मार्च को आयोजित शिकायत कोषांग की बैठक में मिली अनुशंसा और राज्य पुलिस स्थापना परिषद की बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित इंस्पेक्टरों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से भेजा गया है। साथ ही उन्हें बिना देरी किए अपने-अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। सभी अफसरों को रांची से वितमित कर दिया गया है।
किन-किन का हुआ तबादला :
- इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा को रांची से सीटीसी मुसाबनी भेजा गया है।
- इंस्पेक्टर बिमल किण्डो को रांची से सीआईडी में पदस्थापित किया गया है।
- निलंबित इंस्पेक्टर ब्रहमदेव प्रसाद को रांची से जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट भेजा गया है।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह को रांची से सरायकेला-खरसावां जिला में पदस्थापित किया गया है।
- इंस्पेक्टर सुषील कुमार को रांची से सीटीसी मुसाबनी भेजा गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
रांची एसएसपी राकेश रंजन द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को 1 मार्च 2026 के प्रभाव से विरमित माना जाएगा और उन्हें तुरंत नए स्थान के लिए प्रस्थान करना होगा।
औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जमा करेंगे। इसके बाद उनका अंतिम वेतन प्रमाण पत्र (LPC) जारी किया जाएगा और जिला के सभी अभिलेखों से उनके नाम हटा दिए जाएंगे।
Also Read : झारखंड पुलिस में फेरबदल, 66 इंस्पेक्टरों के आवेदन पर आया फैसला


