Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नदी के तेज बहाव में बही पांच बच्चियां, एक की मौ’त, बाकी का क्या हुआ… जानें
    झारखंड

    नदी के तेज बहाव में बही पांच बच्चियां, एक की मौ’त, बाकी का क्या हुआ… जानें

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्चियां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : दामोदर नदी में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब करमा पूजा के अवसर पर छठ घाट पर स्नान करने गईं पांच बच्चियां तेज बहाव की चपेट में आ गईं। घटना बाई क्वार्टर स्थित घाट की है, जहां श्रद्धा और पूजा का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूजा की डाली लेकर जब बच्चियां स्नान के लिए नदी में उतरीं, तो वे अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज धार में बहने लगीं। शोर सुनकर घाट पर मौजूद लोग, मछुआरे और स्थानीय युवक तुरंत नदी में कूद पड़े और तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे।

    हालांकि, दो बच्चियां पानी की तेज धार में बह गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान 12 वर्षीय रुक्मणी कुमारी का शव बिरसा पुल के पास से बरामद हुआ। वहीं, दूसरी बच्ची संध्या कुमारी अभी तक लापता है। उसकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बिलखते परिजनों और रोती महिलाओं की चीखों से घाट का माहौल गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है, और उम्मीद की जा रही है कि संध्या कुमारी को जल्द तलाश लिया जाएगा।

    Also Read : ACB के हत्थे चढ़ा लेखापाल, PF का पैसा जारी करने के एवज में मांगे थे 20 हजार

    children drowning damodar river accident drowning incident Jharkhand Tragedy karma puja mishap sudamdih damodar news करमा पूजा हादसा गोताखोर अभियान जल हादसा झरिया खबर झारखंड समाचार दामोदर नदी दुर्घटना धनबाद न्यूज नदी में डूबने की घटना नदी हादसा झारखंड पूजा के दौरान हादसा बच्चियां बह गईं रुक्मणी कुमारी संध्या कुमारी सुदामडीह हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleACB के हत्थे चढ़ा लेखापाल, PF का पैसा जारी करने के एवज में मांगे थे 20 हजार
    Next Article SBI के ATM में सेंधमारी, गैस कटर से काटकर ले उड़े रुपये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.