Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पहले एमटीएस बनाने में फूंक दिए करोड़ों, अब दोबारा 28 करोड़ खर्चने की तैयारी
    ट्रेंडिंग

    पहले एमटीएस बनाने में फूंक दिए करोड़ों, अब दोबारा 28 करोड़ खर्चने की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2023Updated:December 12, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी में वेस्ट डिस्पोजल और सेग्रीगेशन के नाम पर रांची नगर हर साल करोड़ों रुपए फूंक रहा है. वहीं एक दर्जन से अधिक मिनी ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण में लगभग 39 करोड़ रुपए फूंकने के बाद भी इसका सफल संचालन नहीं हो पाया. आज कई एमटीएस बेकार हो गए. अब एकबार फिर से रांची नगर निगम नए मिनी ट्रांसफर स्टेशन बनाने जा रहा है. जिसके लिए 28 करोड़ रुपए से अधिक राशि स्वीकृत की गई है. वहीं छह महीने के अंदर 8 नए एमटीएस का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है. जिससे कि घरों से निकलने वाले कचरे को कलेक्ट करने के बाद अलग-अलग किया जा सके. इसके बाद कचरे को झिरी डंपिंग यार्ड भेजा जाएगा.

    नया एमटीएस बनाने का तर्क

    नए एमटीएस के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया है. जिसके बारे में बताया गया है कि मिनी ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण के बाद घरों से कचरा कलेक्शन रेगुलर होगा. चूंकि गाड़ियां कचरा उठाने के बाद एमटीएस में जाएगी. वहां से कचरा अलग-अलग कर उसे झिरी के डंपिंग यार्ड में भेजा जाएगा. बता दें कि पहले भी नगर निगम ने कुछ ऐसी ही योजना बनाई थी. साथ ही बताया था कि एमटीएस को कुछ इस तरह बनाया जाएगा, जिससे कि बाहर से कचरा नहीं दिखेगा. लेकिन कुछ दिनों के बाद ही आधे से ज्यादा एमटीएस बंद हो गए. वहीं कचरा बाहर से ही लोगों को नजर आता है. इतना ही नहीं इससे निकलने वाले दुर्गंध से आसपास के लोग भी परेशान है.

    एक एमटीएस पर 3 करोड़ हुए थे खर्च

    नगर निगम ने सभी वार्डों को देखते हुए 13 मिनी ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कराया था. जिसमें एक-एक एमटीएस के निर्माण में लगभग 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे. एमटीएस का स्ट्रक्चर बनाने के साथ ही वहां पर कांपैक्टर लगाए गए. लेकिन कुछ दिनों में ही आधे एमटीएस शोपीस बन गए. अब वहां पर डंपिंग यार्ड की तरह कचरा डंप किया जा रहा है. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे नगर निगम ने पैसों की बर्बादी की. अब फिर से जनता के पैसों से नए एमटीएस बनाने की तैयारी है.

    इसे भी पढ़ें: कोयंबत्तूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन को मिला एक्सटेंशन, 6 ट्रिप चलेगी

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयंबत्तूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन को मिला एक्सटेंशन, 6 ट्रिप चलेगी
    Next Article सिमडेगा में ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-23 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.