Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पहले कर दी युवक की हत्या, फिर स्कॉरपियो किराए ले चला ठिकाने लगाने
    झारखंड

    पहले कर दी युवक की हत्या, फिर स्कॉरपियो किराए ले चला ठिकाने लगाने

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। खरसीदाग ओपी पुलिस ने सोमवार को जंगल से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान अश्विनी कुमार मिर्धा के रूप में की गई है। वह लोअर बाजार के चडरी का रहनेवाला है। बताया जाता है कि अश्विनी ने दो माह पूर्व बंगाल की युवती से शादी की थी। शादी करने के बाद वह पुरूलिया में ही रह रहा था। दो माह के बाद वह अपनी पत्नी को कहा कि वह रांची मोबाइल खरीदने के लिए जा रहा है। वह ट्रेन से शनिवार को रांची आ रहा था। लेकिन, वह अपने चडरी स्थित घर नहीं पहुंचा।

    सोमवार की सुबह जंगल मेें शव पाए जाने की सूचना एसएसपी किशोर कौशल को मिली। किशोर कौशल को स्कॉरपियो के ड्राइवर ने फोन कर सूचना दी। ड्राइवर निखिल ने पुलिस को बताया कि फोन के माध्यम से उसके स्कॉरपियो को उदय मुंडा नामक युवक बुक किया था। बुक करने के बाद उसे इटकी रोड के मेजर कोठी में बुलाया गया। उदय मुंडा दो तीन सहयोगियों के साथ स्कॉरपियो पर अश्विनी कुमार मिर्धा को बीमार बता कर चढ़ा। रास्ते में निखिल को पता चला कि वह लाश लेकर जा रहा है। इस पर उसने विरोध किया। विरोध करने पर उदय मुंडा ने कहा कि चलो जंगल में ही लाश को फेंक देते हैं। इसके बाद लाश को जंगल में फेंक दिया गया। बाद में निखिल ने एसएसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी।
    पंडरा पुलिस कर रही है पूछताछ
    पंडरा पुलिस शव और स्कॉरपियो ड्राइवर निखिल को अपने साथ ले गई। जहां पंडरा ओपी में पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि अश्विनी घर की बजाय मेजर कोठी कैसे पहुंचा और उसकी हत्या क्यों की गई। पुलिस उदय मुंडा की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावन की तीसरी सोमवारी पर पहाड़ी बाबा की 101 दीयों से भव्य महाआरती, बोल बम की जयघोष से गूंजा परिसर
    Next Article Aaj Ka Rashifal 25 July 2023 : सिंह राशि वालों को पितृक धन का होगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.