Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विश्वकर्मा पूजा के दीपक से लगी आ’ग ने खाक कर दिया संतोष गैरेज
    झारखंड

    विश्वकर्मा पूजा के दीपक से लगी आ’ग ने खाक कर दिया संतोष गैरेज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2025Updated:September 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संतोष गैरेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके में स्थित संतोष गैरेज में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गैराज में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। हादसे में गैराज के मालिक संतोष कुमार आग बुझाने के दौरान झुलस गए। उन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के दिन संतोष कुमार ने गैराज की सफाई कर पूजा की थी और दीपक जलाकर गैराज बंद कर घर चले गए थे। आशंका है कि उसी दीपक से आग लगी, जिसने धीरे-धीरे पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया।

    आग की लपटें पास की एक पान गुमटी तक पहुंच गईं, जिसमें रखा सारा सामान  गुटखा, सिगरेट, तंबाकू आदि  जलकर नष्ट हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई समय पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने ही बाल्टी और पाइप के जरिए आग पर काबू पाया।

    इस लापरवाही को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर दमकल समय पर पहुंचती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।

    फिलहाल बागबेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि झुलसे व्यक्ति और दुकानदारों को उचित मुआवजा और राहत दी जाए।

    आग का कारण आग की घटना आगजनी जनहानि जमशेदपुर झारखंड समाचार झुलसे व्यक्ति तंबाकू दुकान दमकल विभाग दीपक से आग दुकान में आग पान गुमटी प्रशासनिक लापरवाही फायर ब्रिगेड लापरवाही बागबेड़ा मुआवजे की मांग विश्वकर्मा पूजा संतोष गैरेज सदर अस्पताल संपत्ति नुकसान स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमध्यस्थता से सुलझा 4 साल पुराना पारिवारिक विवाद, डालसा सचिव ने दी शुभकामनाएं
    Next Article स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मा’री टक्कर, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.