Jamshedpur : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के बिस्टुपुर बाजार में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक साइकिल दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान के अंदर धुआं फैलने लगा और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते दमकल की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अचानक दुकान से उठने लगा धुआं
जानकारी के मुताबिक बिस्टुपुर बाजार स्थित भारत साइकिल कंपनी नाम की दुकान में अचानक आग लग गई। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान के अंदर जैसे ही आग लगी, वहां रखा सामान जलने लगा और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। बाजार में मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
टाटा स्टील फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही Tata Steel की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए टाटा स्टील की तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता की वजह से आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी।
कुछ देर के लिए बाजार में मची अफरा-तफरी
आग लगने की खबर फैलते ही बिस्टुपुर बाजार में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदार और स्थानीय लोग अपने-अपने दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सामान को हुआ नुकसान, जांच जारी
बताया जा रहा है कि आग लगने से दुकान में रखे साइकिल और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। वहीं, आग लगने के सही कारणों की भी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Also Read : SCB Medical College and Hospital में लगी भीषण आ’ग, 10 मरीजों की मौ’त,11 कर्मचारी झुलसे

