Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांके में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब सरकारी स्कूल को बनाया निशाना
    जोहार ब्रेकिंग

    कांके में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब सरकारी स्कूल को बनाया निशाना

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 16, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांके
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र में चोरों और अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। कभी गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं तो कभी चोरी की वारदातें। ताजा मामला कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय से जुड़ा है, जहां चोरों ने स्कूल में घुसकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया और कई सामानों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया।

    स्कूल में घुसकर चोरों ने किया लाखों का नुकसान

    जानकारी के अनुसार चोर स्कूल से एक क्रोमबुक लेकर फरार हो गए। इसके अलावा सात टैबलेट भी चुरा लिए गए। चोरी के साथ-साथ चोरों ने स्कूल के कई सामानों को नुकसान भी पहुंचाया। क्षतिग्रस्त सामानों में एक टीवी, एक डेस्कटॉप, सात अलमीरा जिनकी कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है, एक लॉकर जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये है और पांच ताले जिनकी कीमत करीब तीन हजार रुपये है। इसके अलावा स्कूल में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया गया।

    सुबह स्कूल खुलने पर सामने आई चोरी

    इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ने कांके थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया कि सुबह जब स्कूल खोला गया तो मुख्य ग्रिल के दोनों ताले टूटे हुए थे। जब अंदर जाकर देखा गया तो कई कमरे अस्त-व्यस्त थे और काफी सामान गायब मिला। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

    फिलहाल कांके थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच की बात कह रही है।

    लगातार वारदातों से नाराज स्थानीय लोग

    इलाके में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही।

    थानेदार की कार्यशैली पर उठने लगे सवाल

    कांके थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर अब थानेदार की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना प्रभारी अपराध पर रोक लगाने के बजाय जमीन कारोबारियों के साथ ज्यादा व्यस्त रहते हैं, जिसकी वजह से इलाके में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।

    जमीन कारोबारियों से साठगांठ का आरोप

    ग्रामीणों का कहना है कि कांके इलाके में जमीन का कारोबार तेजी से बढ़ा है। कई जमीन कारोबारी खुलेआम सक्रिय हैं। आरोप है कि इन कारोबारियों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण जमीन विवाद और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
    कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जमीन कब्जाने के लिए दबंगों के जरिए मकान तक तुड़वा दिए जाते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई करने से बचती नजर आती है।

    झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा मामला

    इसी मुद्दे को लेकर एक आदिवासी महिला ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। महिला ने कोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि जमीन विवाद के मामले में स्थानीय पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की।
    याचिका में यह भी कहा गया है कि जमीन कारोबारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। महिला ने कोर्ट से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।

    Also Read : अस्पताल में लगी भयंकर आग, 10 मरीजों की मौ’त, 11 कर्मचारी झुलसे

    Criminals Run Amok in Kanke; Now a Government School Targeted Criminals Run Amok in Kanke; Questions Raised Over Station In-charge Following School Burglary Criminals Run Amok in Kanke; Questions Raised Over Station In-charge Following Theft at Government School अब सरकारी स्कूल को बनाया निशाना कांके में अपराधियों के हौसले बुलंद सरकारी स्कूल में चोरी के बाद थानेदार पर भी उठे सवाल स्कूल में चोरी के बाद थानेदार पर भी उठे सवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाइकिल दुकान में लगी आ’ग, धुआं-धुआं हुआ इलाका
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने रक्तदान कर किया आह्वान, आगे आएं विधायक और कर्मचारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.