Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड» DAV का प्रिंसिपल नर्स के यौन शोषण के आरोप के बाद फरार, एफआईआर दर्ज
    झारखंड

     DAV का प्रिंसिपल नर्स के यौन शोषण के आरोप के बाद फरार, एफआईआर दर्ज

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची:  नर्स पर गंदी नियत रखने वाला प्रिंसिपल पुलिस के डर से फरार हो गया है. इसी बीच नर्स और प्रिंसिपल का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें प्रिंसिपल के द्वारा नर्स को तरह-तरह के प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश की जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद फरार प्रिंसिपल की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. यौन शोषण का एफआइआर दर्ज होने के बाद स्कूल के प्राचार्य फरार हो गए. अरगोड़ा थाने की पुलिस ने गुरुवार एजी कॉलोनी उपकार नगर स्थित प्राचार्य के आवास पर छापेमारी की. लेकिन आरोपित फरार मिला.

    उनका मोबाइल 36 घंटे से बंद है.आरोपित प्राचार्य से न तो पुलिस संपर्क कर पा रही है और न ही अन्य लोग संपर्क कर पा रहे. इस वजह से पुलिस उसे ट्रेस भी नहीं कर पा रही है. इधर प्राचार्य और पीड़िता की बातचीत की एक वीडियो वायरल हुई है. वीडियो में वे पीड़िता नर्स पर दबाव बनाते दिखे हैं. पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता का न्यायालय में सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज कराया. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आरोपित उसे वाट्सएप पर पोर्न वीडियो भेजता था. अश्लील मैसेज भी भेजा करता था. उससे वीडियो देखने की बात पूछा करता था.

    यहां तक कि ब्लड प्रेशर जांचने के लिए कमरे में बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट को गलत नियत से छूता था. उसके गेस्ट हाउस में आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत हरकत की थी. पीड़िता के अनुसार आरोपित प्राचार्य उसे अक्सर शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था. वाट्सऐप पर पोर्न वीडियो भेजकर अगले दिन पीड़िता से वीडियो देखने की बात पूछता था. दरअसल अरगोड़ा थाना में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया है कि वो स्कूल में बतौर नर्स काम करती है. जब से वह स्कूल आई तब से ही स्कूल के प्रिंसिपल का उसके प्रति नजरिया ठीक नही था.

    वह हर दिन उसे ब्लड प्रेशर जांच करवाने के बहाने अपने पास बुलाते थे. ब्लड प्रेशर चेक करने के दौरान वे बार-बार मेरे शरीर को छूने की कोशिश करते थे. इस दौरान उसने अपने प्रिंसिपल को डांटा भी लेकिन वह नहीं सुधरे. पीड़िता के अनुसार वह बेहद गरीब घर की है, ऐसे में उसके लिए नौकरी की अहमियत बहुत ज्यादा थी वह प्रिंसिपल के इस व्यवहार को नजरअंदाज कर लगातार काम करती रही. पीड़िता के अनुसार हद तो तब हो गई जब वे अचानक एक दिन मेरे कमरे में आ गए और मेरे साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे इस दौरान उन्होंने मेरे सारे कपड़े भी फाड़ दिए. जब पीड़िता ने प्रिंसिपल को यह धमकी दी कि अगर उसके साथ कुछ भी गलत हुआ तो वह पुलिस में जाकर कंप्लेन कर देगी इस पर प्रिंसिपल ने उसे धमकाया और कहा कि पुलिस विभाग में ऊंचे कांटेक्ट हैं उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत
    Next Article कोडरमा: पंचायत चुनाव की आखिरी चरण की वोटिंग जारी, 621 मतदान केंद्रों पर मतदान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.