Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एसआई पर महिला ने शादी के नाम पर यौन शोषण का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज
    झारखंड

    एसआई पर महिला ने शादी के नाम पर यौन शोषण का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर थाना के एसआई(SI) रवि रंजन कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगा है. बारागुड़ा की महिला ने रवि रंजन कुमार पर बिरसा नगर थाना के पास स्टाफ क्वार्टर के कमरे में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और 6-7 दिनों तक अपने साथ रखने का आरोप लगाते हुए साकची स्थित महिला थाना में केस दर्ज कराया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

    सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्तीपीड़ित महिला के मुताबिक एसआई रविरंजन से उनकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी. महिला के मुताबिक वो शादीशुदा है और उसे एक बच्चा है. वो अपने पति से अलग मायके में रह रही थी. महिला के अनुसार सितंबर में उससे मिलने पहुंचे एसआई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर शादी का आश्वासन दिया था.

    पीड़िता के अनुसार एसआई ने उसका बीएड में एडमिशन कराकर उसका पूरा खर्च वहन करने का आश्वासन भी दिया था.एसआई के कहने पर पति को दिया तलाकपीड़ित महिला के अनुसार अक्टूबर 2020 में एसआई का बिरसा नगर थाना में तबादला हो गया. जिसके बाद भी फोन पर उससे बात होती रही. महिला ने बताया कि एसआई के बहकावे में आकर ही उसने अपने पति को तलाक दे दिया. पति से तलाक के बाद एसआई ने गोल पहाड़ी मंदिर में जबरन उससे शादी की और शारीरिक संबंध बनाए.

    थाने के कमरे में किया यौन शोषणपीड़ित महिला के अनुसार आरोपी एसआई ने उसे बिरसानगर थाने के एक कमरे में भी 6 से दिनों तक रखा और उसका यौन शोषण करता रहा. जिसकी जानकारी थाने के कई पुलिसकर्मियों को भी है. कुछ दिनों बाद उसे थाने से हटाकर दूसरी जगह एक फ्लैच में डेढ़ महीने तक पत्नी बनाकर रखा. इसी दौरान गर्भवती हो जाने के कारण पहले तो उसका गर्भपात कराया गया और फिर उसे मायके भेज दिया गया.

    आरोपी एसआई ने की दूसरी शादी

    पीड़िता के मुताबिक एसआई ने मार्च 2021 में उससे शादी का वादा किया था, जिसे वह बार-बार टाल रहा था. महिला के अनुसार एसआई ने उसे धोखा देते हुए 2 जुलाई को बिहार के समस्तीपुर में शादी कर ली है. इसलिए वह शादी से इनकार कर रहा है. इस धोखे की जानकारी मिलने के बाद महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज कराकर न्याय की मांग की है.

    जांच में जुटी पुलिस

    बिरसानगर थाना के एसआई पर शादी के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण के आरोपों पर पुलिस जांच में जुट गई है. गुरुवार की शाम पुलिस थाने के उस कमरे की जांच करने गई जिसमें पीड़िता ने रहने का दावा किया था. डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने कहा कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है, आरोप सही पाए जाने पर एसआई की गिरफ्तारी होगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरोपी के भय से रांची में छुप कर रह रही थी पीड़िता, चार माह बाद थाने में मामला दर्ज
    Next Article अनियंत्रित टैंकर ने सामने से आ रहे ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: नाबालिग पर दुष्कर्म के आरोप की गंभीरता जमानत से इनकार का आधार नहीं, पिता की जिम्मेदारी पर रिहाई का आदेश

    October 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.