Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ट्रक और ट्रेन के बीच भीषण टक्कर
    ट्रेंडिंग

    ट्रक और ट्रेन के बीच भीषण टक्कर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 14, 2025Updated:March 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक्सप्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Maharashtra : महाराष्ट्र के जलगांव में होली के मौके पर एक बड़ा हादसा हुआ. मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस एक ट्रक से टकरा गई. यह ट्रक अनाज से लदा हुआ था. जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस जलगांव के बोदवड से गुजर रही थी. इस दौरान पुराने रेलवे गेट से अनाज से लड़ा हुआ एक ट्रक गुजर रहा था, और ट्रक सीधे एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गया, जिससे ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    हादसे के बाद का वीडियो

    हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गेहूं की बोरियां ट्रैक पर बिखरी हुई हैं. फिलहाल ट्रैक को खाली कराया जा रहा है, ताकि ट्रेनों का आवागमन फिर से शुरू किया जा सके.

    #WATCH | Maharashtra: A truck collided with Mumbai-Amravati Express at Bodwad Railway station between Bhusawal and Badnera sections of the Bhusawal division. The incident occurred when the truck crossed a closed railway crossing. There is no injury to the truck driver or any… pic.twitter.com/WLE1YCN6I4

    — ANI (@ANI) March 14, 2025

    सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा

    यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ. अनाज से लदा ट्रक रेलवे क्रॉसिंग तोड़ते हुए रेलवे पटरी पर फंस गया. इसी दौरान, उसी ट्रैक पर तेज़ी से मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस आ रही थी, जो ट्रक से टकराई. जिसके बाद ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई.

    लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

    हादसा बड़ा हो सकता था. लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया. क्योंकि ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते खतरे को भांप लिया और सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन की स्पीड को नियंत्रित किया. राहत वाली बात है कि ट्रेन में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई. अब तक इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. वहीं, एक्सीडेंट के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है.

    रेल यातायात बहाल

    भुसावल डिवीजन से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, रेल यातायात को सुबह 8:50 बजे बहाल कर दिया गया है। फिलहाल, ट्रेनों की आवाजाही पहले की तरह शुरू हो चुकी है.

    Also Read : होली के हर एक रंग का होता है कुछ खास मतलब… जानें क्या

    Accident Bodwad collision express engine grain Holi Jalgaon Maharashtra Mumbai-Amravati Express Railway Gate truck truck damaged अनाज एक्सप्रेस इंजन जलगांव टक्कर ट्रक ट्रक क्षतिग्रस्त बोदवड महाराष्ट्र मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस रेलवे गेट हादसा होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी त्योहार की बधाई
    Next Article ‘रणवीर’​ ने ​बंगाल की खाड़ी में दिखाया दम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.