Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»यमुना में जल्द शुरू होगी फेरी सेवा, पर्यटक ले सकेंगे इसका पूरा आनंद
    ट्रेंडिंग

    यमुना में जल्द शुरू होगी फेरी सेवा, पर्यटक ले सकेंगे इसका पूरा आनंद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यमुना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : यमुना नदी को जल परिवहन पर्यटन के लिए विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) , दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के और पर्यटन विभाग के साथ एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर करने जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार इस समझौते के तहत यमुना नदी के जलमार्ग पर सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) तक पर्यटक नौका परिवहन और फेरी सेवा शुरू की जाएगी.

    यमुना नदी को लेकर यह ऐतिहासिक समझौता नई दिल्ली के पूर्व असिता पार्क में आज शाम एक समारोह में होने जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे. इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि, जबकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी. कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के जल संसाधन मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहेंगे.

    इस परियोजना के तहत दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर के बीच पर्यटकों व यात्रियों के लिए आधुनिक नौका सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसका उद्देश्य न सिर्फ यमुना नदी को परिवहन मार्ग के रूप में विकसित करना है, बल्कि इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित करना है. ये योजना सागरमाला परियोजना के तहत विकसित की जाएगी, जिससे दिल्ली में जल परिवहन को एक नई गति मिलेगी.

    आईडब्ल्यूएआई के मुताबिक इस परियोजना से दिल्ली में यातायात का एक नया विकल्प मिलेगा. साथ ही यमुना नदी के संरक्षण तथा स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा. इस पहल से जलमार्ग आधारित परिवहन का भी विस्तार होगा, इससे सड़क यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी. सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा तो जाम से निजात और जनता को राहत मिलेगी.

    यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नदी जोड़ो और जल परिवहन बढ़ाओ’ मिशन का हिस्सा है, जिससे नदियों का अधिकतम उपयोग किया जा सके. इसके साथ ही दिल्ली के नागरिकों और पर्यटकों के यह जलमार्ग यात्रा एक नया अनुभव प्रदान करेगी.

    Also Read :रिम्स के डॉक्टरों को जल्द मिलेगी पदोन्नति : मंत्री इरफान अंसारी 

    Agreement DDA Delhi Development Authority Delhi Jal Board ferry service Inland Waterways Authority of India Irrigation and Flood Control Department IWAI Jagatpur MOU Shani Mandir Sonia Vihar Tourism Department tourist boat transport water transport tourism Yamuna River Yamuna River waterway आईडब्ल्यूएआई इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया जगतपुर जल परिवहन पर्यटन डीडीए दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली विकास प्राधिकरण पर्यटक नौका परिवहन पर्यटन विभाग फेरी सेवा यमुना नदी यमुना नदी जलमार्ग शनि मंदिर समझौता सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग सोनिया विहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स के डॉक्टरों को जल्द मिलेगी पदोन्नति : मंत्री इरफान अंसारी
    Next Article एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह का “पक्का” निशाना और मुठभेड़ में ढेर हुआ अमन साहू

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.