Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»मेथी दाना: वजन घटाने और सेहत के लिए किचन का सुपर मसाला
    Facts

    मेथी दाना: वजन घटाने और सेहत के लिए किचन का सुपर मसाला

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेथी दाना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अगर आप बढ़ते वजन, फूले पेट और थकान से परेशान हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद मेथी दाना आपकी सेहत बदल सकता है। यह सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि हेल्दी बॉडी और एक्टिव लाइफ के लिए भी फायदेमंद है।

    पेट की चर्बी कम करने में मददगार

    मेथी दाना में मौजूद गैलेक्टोमैनन नामक पानी में घुलनशील फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को जलाने में मदद करता है। यह पेट भरा होने का अहसास दिलाकर ओवरईटिंग से रोकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेल्दी खाने के साथ मेथी दाना लेने से कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी कम होने लगती है।

    ब्लड शुगर और हार्मोन पर असर

    मेथी दाना ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और इंसुलिन हार्मोन को सक्रिय बनाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलता है। साथ ही, यह हार्मोनल बैलेंस सुधार कर टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन के स्तर को बेहतर बनाता है।

    महिलाओं के लिए भी फायदेमंद

    पीरियड्स के दौरान मेथी के बीज का पाउडर दर्द में राहत देता है और थकान कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, अपच और कब्ज से राहत देता है। इसके अलावा, मेथी दाना बालों को मजबूत करता है, डैंड्रफ रोकता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

    वजन घटाने के आसान तरीके

    1. मेथी का पानी: रातभर भिगोए हुए एक चम्मच मेथी दाने का पानी सुबह खाली पेट पिएं।
    2. मेथी की चाय: एक चम्मच मेथी दाने उबालकर उसका गर्म पानी सुबह पीएं।
    3. मेथी पाउडर: भुने हुए मेथी दानों को पीसकर पाउडर बनाएं और सब्जी, दाल या सलाद में मिलाकर खाएं।

    सावधानी: मेथी दाना फायदेमंद है, लेकिन अत्यधिक सेवन ब्लड शुगर को बहुत कम कर सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में और डाइट एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही इस्तेमाल करें।

    Also Read : JAC की 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू करने की तारीखें घोषित

    अपच इंसुलिन एक्टिव लाइफ एस्ट्रोजन कब्ज गैलेक्टोमैनन टेस्टोस्टेरोन डाइट एक्सपर्ट डैंड्रफ थकान पाचन पीरियड्स पेट की चर्बी प्राकृतिक उपाय फाइबर फूला हुआ पेट बालों की देखभाल ब्लड शुगर महिला स्वास्थ्य मेटाबॉलिज्म मेथी का पानी मेथी की चाय मेथी दाना मेथी पाउडर वजन घटाने सेहत स्वास्थ्य उपाय हार्मोन हार्मोनल बैलेंस हेयर ग्रोथ हेल्दी बॉडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC की 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू करने की तारीखें घोषित
    Next Article सर्दियों में खांसी-जुकाम और बलगम से बचने के लिए इन 4 चीजों से दूर रहें

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    झारखंड

    AI से दिल की जांच : IIT ISM की ‘इकोपल्स’ तकनीक से हृदय रोगों की समय पर पहचान संभव

    April 25, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

    June 15, 2026

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.