Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बंगाल के राज्यपाल पर महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, शिकायत दर्ज
    ट्रेंडिंग

    बंगाल के राज्यपाल पर महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, शिकायत दर्ज

    Team JoharBy Team JoharMay 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर राजभवन की महिला आस्थायी कर्मी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. बता दें कि मामले को लेकर महिला ने हरे स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत की है. महिला का आरोप है कि 24 मार्च को वह स्थायी नौकरी का निवेदन लेकर राज्यपाल के पास गई थी. तभी राज्यपाल ने उसके साथ बदसलूकी की. गुरुवार को फिर यही हुआ तो वह राजभवन के बाहर तैनात पुलिस अधिकारी के पास इसकी शिकायत लेकर गई.

    राज्यपाल ने एक्स पर जताया विरोध

    जिसके बाद राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला के आरोपों का विरोध किया है.  उन्होंने कहा है कि ‘ये मुझे बदनाम करने की साजिश है. मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं. सत्य की जीत होगी. उन्होंने यह भी कहा कि मैं बनावटी नरेटिव से डरने वाला नहीं. कोई मुझे बदनाम करके चुनावी फायदा चाहता है, तो भगवान भला करे. मैं भ्रष्टाचार-हिंसा के खिलाफ लड़ाई नहीं रोक सकता.’

    मामले को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा….

    राज्यपाल पर लगे आरोपों को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह देखना होगा कि आरोप सही है या फिर कोई साजिश है. 26,000 शिक्षकों की नौकरी चली गई, संदेशखाली मुद्दे पर तृणमूल घिरी है. देखना होगा कि ये शिकायत राजनीतिक साजिश है या नहीं. अगर यह सच है तो निश्चित तौर पर केंद्र सरकार कार्रवाई करेगी.

    राजभवन में पुलिस के प्रवेश पर लगी रोक

    इसी बीच राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. वहीं राज्यपाल ने राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्‌टाचार्य के प्रवेश पर भी रोक लगाई है. साथ ही राज्यपाल ने चंद्रिमा पर संविधान विरोधी बयान देने का आरोप लगाया. उन्होंने चंद्रिमा के खिलाफ कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल से सलाह मांगी है.

    आरोप छेड़छाड़ राज्यपाल शिकायत दर्ज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व सीएम हेमंत सोरेन की प्रोविजनल बेल याचिका पर सुनवाई आज
    Next Article पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और रिमांड मामले में हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.