Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»2025 की सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में : ‘छावा’ और ‘सैयारा’ ने मचाया धमाल!
    मनोरंजन

    2025 की सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में : ‘छावा’ और ‘सैयारा’ ने मचाया धमाल!

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फिल्में
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इस साल बॉलीवुड ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया। 2025 की उन टॉप फिल्मों की लिस्ट सामने आई है, जिन्होंने सबसे तेज़ 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में:

    छावा (Chhaava)

    विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज़ के महज 3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में रही। अब आप इसे नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।

    सैयारा (Saiyaara)

    मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की ताज़ा जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने 4 दिन में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की और इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई। सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने और केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है।

    हाउसफुल 5 (Housefull 5)

    अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने भी 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। इस फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर और चित्रांगदा सिंह जैसे सितारों ने दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    स्काई फोर्स (Sky Force)

    अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की ‘स्काई फोर्स’ ने 8 दिन में 100 करोड़ का क्लब जॉइन किया। 24 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म को संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने डायरेक्ट किया। सारा अली खान की मौजूदगी ने भी फिल्म को और खास बनाया।

    रेड 2 (Raid 2)

    अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी ने ‘रेड 2’ में एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता। राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 9 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। 1 मई को रिलीज़ हुई इस फिल्म में अमित सियाल, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए।

    Also Read : मामूली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, चार जख्मी

    2025 की सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में : 'छावा' और 'सैयारा' ने मचाया धमाल! Fastest Bollywood films to earn 100 crores in 2025: 'Chava' and 'Saiyaara' rocked!
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMYNTRA पर ED की दबिश, 1654 करोड़ रुपये के गोलमाल से जुड़ा है मामला
    Next Article 7 नए रेलवे स्टेशनों के साथ किशनगंज में होगा ट्रैक का दोगुना विस्तार

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.