Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»FASTag Annual Pass हुआ जबरदस्त हिट, पहले दिन शाम तक जुड़े 1.4 लाख से ज्यादा यूजर्स
    बिजनेस

    FASTag Annual Pass हुआ जबरदस्त हिट, पहले दिन शाम तक जुड़े 1.4 लाख से ज्यादा यूजर्स

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    FASTag
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk :  नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यात्रियों को खास तोहफा दिया है। अब देशभर में हाईवे पर सफर करने वालों को बार-बार टोल भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि NHAI ने FASTag Annual Pass की शुरुआत कर दी है। इस नए सालाना पास की कीमत ₹3,000 तय की गई है। यह पास निजी यानी नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए है और इसकी वैधता एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो पहले हो) तक रहेगी।

    इस योजना को लोगों ने काफी पसंद किया है। 15 अगस्त को लॉन्चिंग के पहले ही दिन करीब 1.4 लाख यूजर्स ने इसे खरीद लिया, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

    कहां-कहां मिलेगा फायदा?

    यह पास देश के 1150 से ज्यादा टोल प्लाजा पर लागू होगा। इसमें नेशनल हाईवे के अलावा कुछ प्रमुख एक्सप्रेसवे भी शामिल हैं। योजना की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में यात्रियों ने “राजमार्ग यात्रा” ऐप के ज़रिए पास एक्टिवेट करने की कोशिश की।

    कैसे करें एक्टिवेशन?

    • NHAI की वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप खोलें
    • “Annual Toll Pass” विकल्प चुनें और Activate पर क्लिक करें
    • वाहन और मोबाइल नंबर डालें
    • OTP वेरिफिकेशन के बाद ₹3000 का पेमेंट करें
    • दो घंटे के अंदर पास FASTag से लिंक होकर एक्टिव हो जाएगा

    यात्रियों की सुविधा का रखा गया पूरा ध्यान

    हर टोल प्लाज़ा पर NHAI ने अपने अधिकारी तैनात किए हैं ताकि किसी भी तरह की समस्या तुरंत सुलझाई जा सके। इसके अलावा 1033 हेल्पलाइन नंबर पर भी 100 से अधिक नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

    उपयोगकर्ताओं को जब टोल कटता है, तब उन्हें शून्य कटौती (₹0) का मैसेज भी मिल रहा है, जिससे भरोसा बना रहे कि उनसे कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही।

    क्यों खास है ये पास?

    • रोजाना सफर करने वालों के लिए टोल की झंझट खत्म
    • सालभर का टोल खर्च पहले से तय
    • टोल पर रुकने की जरूरत नहीं, समय और ईंधन दोनों की बचत
    • डिजिटल भुगतान को बढ़ावा

    Also Read : लालू प्रसाद यादव ने शुरू किया चुनावी अभियान, आरा रवाना

     

    1.4 लाख यूजर्स 15 अगस्त लॉन्च Fastag Annual Pass FASTag एक्टिवेशन FASTag यूजर्स FASTag योजना 2025 NHAI इंडिया रोड ट्रैवल इंडिया हाईवे सिस्टम एनएचएआई स्कीम टोल टैक्स सुविधा टोल प्लाजा टोल प्लाज़ा सुविधा टोल फ्री यात्रा टोल सेविंग प्लान डिजिटल टोल पेमेंट निजी वाहन टोल पास राजमार्ग यात्रा ऐप राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन मालिक योजना हाईवे टोल छूट हाईवे यात्रा ₹3000 FASTag पास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू प्रसाद यादव ने शुरू किया चुनावी अभियान, आरा रवाना
    Next Article इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की, RCB के ये खिलाड़ी बने कप्तान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : निवेश पर बीजेपी के सवालों की हवा, बीजेपी सांसद ने ही कैसे निकाल दी?

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.