Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»किसानों का आंदोलन सोमवार से तेज होगा, भूख हड़ताल भी करेंगे
    देश

    किसानों का आंदोलन सोमवार से तेज होगा, भूख हड़ताल भी करेंगे

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में सोमवार को किसान संगठन आंदोलन तेज करेंगे तथा सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए भूख हड़ताल करेंगे।
    किसान नेता सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। यह अनशन राजधानी के गाजीपुर, टीकरी, ंिसघु सीमा तथा कुछ अन्य स्थानों पर किया जाएगा । किसान संगठन तीन कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने पर अड़े हैं । शनिवार को किसान संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया जबकि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बातचीत का दबाव बढ़ा दिया।
    किसान संगठनों ने देश में अनेक स्थानों पर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करके कर वसूली को बाधित किया। किसानों के कई जत्थे अलग-अलग राज्यों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। श्री चौटाला ने कृषि मंत्री नरेंद्र ंिसह तोमर तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद कहा कि सरकार किसान संगठनों के साथ 48 घंटे में अगले दौर की बातचीत शुरू करेगी । सरकार ने किसान संगठनों को कृषि सुधार कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव दिया था जिसे खारिज कर दिया गया था और आंदोलन तेज करने की धमकी दी गई थी।
    श्री तोमर ने किसानों से आंदोलन समाप्त कर बातचीत से समस्या का समाधान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बातचीत से समस्या का समाधान निकलेगा। सरकार का दरवाजा किसानों से बातचीत के लिए खुला है ।
    किसान संगठन पिछले 18 दिन से राष्ट्रीय राजधानी की सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने दिल्ली की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा: शादी के ‘सौदागर’ शख्स ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद फरार
    Next Article धनबादः युवक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.