Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»किसान की गला रेतकर ह’त्या, पत्नी और दामाद पर लगा आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    किसान की गला रेतकर ह’त्या, पत्नी और दामाद पर लगा आरोप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किसान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Madhepura : मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो गांव में सोमवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां नहर किनारे 45 वर्षीय किसान जसवंत कुमार का शव गला रेतकर बरामद किया गया। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

    पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप

    मृतक की मां ने पुलिस को दिए बयान में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जसवंत की पत्नी पुनीता देवी और दामाद अमित कुमार इस हत्या में शामिल हैं। कारण एक बीघा जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, पुनीता अपने दामाद अमित के नाम जमीन लिखवाना चाहती थी। इसको लेकर पिछले एक साल से मामला कोर्ट में चल रहा था। लेकिन जसवंत जमीन देने के लिए तैयार नहीं हुए और हाल ही में उन्होंने वह जमीन सूद पर दे दी थी। इसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। चचेरे भाई रामानंद कुमार ने जानकारी दी कि रविवार की रात गांव के ही अंशु कुमार ने खाद लोड कराने के बहाने जसवंत को गाड़ी पर बुलाया था। इसके बाद से जसवंत घर नहीं लौटे और सोमवार सुबह उनका शव नहर किनारे पाया गया।

    मां की अपनी पसंद से कराई थी बेटी की शादी

    जसवंत की तीन बेटियां हैं – नेहा (15), निधि (13) और ब्यूटी (11)। इनमें बड़ी बेटी नेहा की शादी मां ने अपनी पसंद के लड़के अमित कुमार से कर दी थी। वहीं मंझली और छोटी बेटी अभी अविवाहित हैं। पिता की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

    हिरासद में किसान की पत्नी

    घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी प्रवेंद्र भारती पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी पुनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच चल रही है और जल्द ही हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

    Also Read : त्योहारों पर इन 12 शहरों से बिहार लौटना होगा आसान, एक सितंबर से शुरू होगी विशेष बस सेवा की बुकिंग

    Farmer murdered by slitting his throat wife and son-in-law accused किसान की गला रेतकर हत्या पत्नी और दामाद पर लगा आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के पॉलीटेक्निक कॉलेज में जन्माष्टिम पर हुए ऑर्केस्ट्रा को लेकर बवाल, ABVP ने प्रिंसिपल से मांगा इस्तीफा
    Next Article JJMP को तगड़ा झटका, दो सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.