Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फेंगल चक्रवात ने बदला हवा का रुख, रांची समेत पूरे झारखंड में रहेगा मौसम कूल, जानें 4 दिसंबर तक मौसम अपडेट
    जोहार ब्रेकिंग

    फेंगल चक्रवात ने बदला हवा का रुख, रांची समेत पूरे झारखंड में रहेगा मौसम कूल, जानें 4 दिसंबर तक मौसम अपडेट

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: दक्षिण भारत में आए चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का असर झारखंड के कई हिस्सों में महसूस किया जा रहा है. रविवार सुबह रांची समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में धुंध और हल्के बादल छाए रहे, जिससे ठंड में वृद्धि हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक रांची और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है.

    तापमान में गिरावट

    रांची का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि फेंगल तूफान का प्रभाव चार दिसंबर तक बना रह सकता है, जिसके कारण राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है.

    झारखंड के इन इलाकों में होगी बारिश

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि तूफान के प्रभाव से हवा का रुख बदल गया है और दक्षिणी हवाओं के कारण राज्य में हल्के बादल छाए हुए हैं. इसके साथ ही पश्चिमी सिंहभूम के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना है, वहीं रांची, खूंटी, सिमडेगा और चाईबासा जैसे जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 4 दिसंबर तक फेंगल का असर जारी रहेगा, जिससे तापमान में कुछ गिरावट और रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है.

    तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट, रांची-चेन्नई विमान रही रद

    फेंगल तूफान के कारण पिछले दिन को चेन्नई-रांची विमान सेवा भी रद्द कर दी गई, क्योंकि चेन्नई एयरपोर्ट पर भारी बारिश हो रही थी. तमिलनाडु में फेंगल तूफान का असर सबसे ज्यादा है. बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह तक यह स्थिति जारी रह सकती है. आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. देवघर, धनबाद, गिरिडीह जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में यह 25 डिग्री तक रह सकता है.

    Also Read: चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ानें स्थगित

    Birsa Munda Airport cold Deoghar Dhanbad drizzle Drop in Temperature Fengal cyclone fluctuations in weather Giridih heavy rain jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Kolhan Region light rain Meteorological Department ranchi Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Ranchi-Chennai flight service Tamil Nadu Today News Today News झारखंड न्यूज Weather West Singhbhum wind direction कोल्हान क्षेत्र गिरिडीह जोहार लाइव झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज ठंड तमिलनाडु तापमान में गिरावट देवघर धनबाद पश्चिमी सिंहभूम फेंगल चक्रवात बिरसा मुंडा एय़रपोर्ट बूंदाबांदी भारी बारिश मौसम मौसम में उतार-चढ़ाव मौसम विभाग रांची रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज रांची-चेन्नई विमान सेवा हल्की बारिश हवा का रुख
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 01 December 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article झारखंड के इस बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहा था गंदा काम, दूसरे सेंटर शिफ्ट की गईं 28 लड़कियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.