Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»फेमस सिंगर दर्शन रावल ने कर ली गुपचुप शादी, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें… देखिये
    ट्रेंडिंग

    फेमस सिंगर दर्शन रावल ने कर ली गुपचुप शादी, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें… देखिये

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 19, 2025Updated:January 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दर्शन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : सिंगर दर्शन रावल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दे दिया. दर्शन ने एक प्राइवेट सेरेमनी में अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से शादी कर ली. जिसकी तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. तस्वीरें देखते ही फैंस चौंक गए कि बिना किसी अफेयर की अफवाह के दर्शन ने शादी कर ली.

    दर्शन और धरल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन लिखा, ‘मेरा सबसे अच्छा दोस्त हमेशा के लिए’. कपल की तस्वीरों पर अब फैंस जमकर बधाईयां दे रहे हैं. एक ने लिखा, ‘बधाई हो मेरे फैवरेट सिंगर’. एक ने कमेंट किया, ‘क्या बात है. क्या जोड़ी है’. एक ने लिखा, ‘फाइनली अब हम इन्हें भाभी बुला सकते हैं’. एक ने लिखा, ‘हम आप दोनों के लिए बहुत खुश हैं’.

     

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Darshan Raval (@darshanravaldz)

    बता दें कि शादी में दर्शन ने आइवरी-टोन्ड चिकनकारी शेरवानी पहनी थी साथ ही मैचिंग पैंट और दोशाले कैरी किया. उनके साथ धरल ने रेड कलर का लहंगा पहना था जिसमें वे काफी खूशबसूरत लग रही थी. धरल ने एक सिंपल खूबसूरत नथ पहनी थी जिसमें उनका चेहरा काफी खिल रहा था. दोनों का कॉम्बिनेश काफी प्यारा लग रहा था.

    कौन हैं धरल सुरेलिया?

    आपको बता दें धरल सुरेलिया एक आर्किटेक्ट और डिजाइनर हैं. धरल ने अपनी पढ़ाई एंटरप्रेन्योरशिप में एम एससी की डिग्री हासिल की है. वो बटर कॉन्सेप्ट्स नाम की डिजाइन फर्म की फाउंडर भी हैं.

    दर्शन ने अचानक शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को सरप्राइज कर दिया. हालांकि कमेंट सेक्शन में उनको खूब बधाईयां मिल रही हैं. दर्शन के गानों के लाखों लोग दिवाने हैं. उन्हें बॉलीवुड के पसंदीदा सिंगर्स में से एक माना जाता है. उन्होंने अपने करियर में, जब तुम चाहो, मैं वो चांद, खींच मेरी फोटो, ओढ़नी, चोगाड़ा, तेरे सिवा जग जैसे शानदार गानों में अपनी आवाज दी है.

    दर्शन 2014 में इंडियाज रॉ स्टार के फर्स्ट सीजन के कंटेस्टेंट थे. हालांकि वे शो नहीं जीत पाए थे, इस शो को ऋतुराज मोहंती ने जीता था. जिसके बाद टैलेंट हंट शो ने उन्हें एक स्टेज दिया और 2015 में उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू किया. उनके इस डेब्यू का क्रेडिट सिंगर हिमेश रेशमिया को जाता है वही इस शो के जज भी थे. दर्शन को लवयात्री के चोगाड़ा गाने से खूब फेम मिली. इसके अलावा उनके शेरशाह के कभी तुम्हें, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ढ़िंडोरा बाजे रे और इश्क विश्क रिबाउंड के सोनी सोनी गाने के लिए जाना जाता है.

    Also Read : पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    Also Read : अचानक कौए की मौ’त से ग्रामीणों में दहशत, जांच जारी

    Also Read : ठंड, कोहरा और धुंध, झारखंड में 4 दिन मौसम रहेगा कूल

    Also Read : वेडिंग सीजन में सस्ता हुआ सोना, खरीदारी का ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा

    Also Read : Rashifal, 19 January 2025 : मेष से मीन राशि तक जानें आज का राशिफल

    Also Read : वन विभाग ने 32 कोयला खदानों को किया सील… जानिये कहां

    Also Read : JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे : बाबूलाल

    Can Call Her Bhabhi Celebrity Wedding Couple Goals Darshan Raval Darshan Raval Wedding Dharal Suryelia fans reaction fans wishes Instagram post Married Best Friend Music Industry News. private ceremony Singer Darshan Raval Viral on Instagram wedding photos इंस्टाग्राम पर वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट कपल गोल्स दर्शन रावल दर्शन रावल शादी धरल सुरेलिया प्राइवेट सेरेमनी फैंस का रिएक्शन फैंस की बधाई बेस्ट फ्रेंड से शादी भाभी बुला सकते हैं म्यूजिक इंडस्ट्री न्यूज. शादी की तस्वीरें सिंगर दर्शन रावल सेलिब्रिटी वेडिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतीन मंजिला मकान में लगी भीषण आ’ग, महिला समेत 3 बच्चों की गई जान
    Next Article सुबह-सुबह ठायं-ठायं… कुख्यात को लगी पुलिस की गो’ली

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.