Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अवैध संबंध के शक में उजड़ गया परिवार, लखनऊ में पत्नी और दो बच्चों की हत्या, शवों के साथ बिताई दो रात
    क्राइम

    अवैध संबंध के शक में उजड़ गया परिवार, लखनऊ में पत्नी और दो बच्चों की हत्या, शवों के साथ बिताई दो रात

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरवनी नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी. उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध है. हत्या करने के लिए उसने 15 दिन पहले ही किराये पर कमरा लिया था. हत्या के बाद वह दो दिनों तक रात में तीनों शवों के साथ सोता रहा.

    जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद वह कमरा बंद कर काम पर चला गया. फिर वह रात को घर आया और दो दिनों तक तीनों शवों के साथ सोता रहा. रविवार को कमरे से बदबू आने पर पड़ोस के लोगों ने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर कमरे का हाल देखकर सभी दंग रह गए. पुलिस के मुताबिक आरोपी रामलगन को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी युवक से अवैध संबंध है. उसने बच्चों की हत्या कर दी ताकि वे इस घटना के बारे में किसी और को न बता सकें.

    डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि अमृत लाल गौतम का बिजनौर थाना क्षेत्र के सरवन नगर में मकान है. करीब 15 दिन पहले रामलगन नाम का शख्स अपनी पत्नी ज्योति, 6 साल की बेटी पायल और करीब 4 साल के बेटे आनंद के साथ रहने आया था. रविवार को घर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने अमृत लाल को सूचना दी, जिसके बाद वह घर पहुंचे तो देखा कि कमरा बंद है. अंदर से बहुत दुर्गंध आ रही थी. इस पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू कर दी. इसके बाद मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी रामलगन को सोहरामऊ से गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया कि रामलगन की ज्योति से मुलाकात करीब 7 साल पहले मुंबई में हुई थी. वहां काफी समय गुजारने के बाद वह पिछले 4 साल से लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के गौरी बाजार में किराए पर रह रहे थे.

    ये भी पढ़ें : LPG की कीमत में बड़ी राहत, 30 रुपये कम हो गए दाम, जानिए नया रेट

    Barauni Nagar Country johar live news Lucknow Trending Trending News Up जोहार लाइव न्यूज़ ट्रेंडिंग ट्रेंडिंग न्यूज देश यूपी लखनऊ सरवनी नगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLPG की कीमत में बड़ी राहत, 30 रुपये कम हो गए दाम, जानिए नया रेट
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024 : जमशेदपुर सीट पर बीजेपी से विद्युत वरण महतो कन्फर्म, JMM से आस्तिक महतो लाइन में, षाड़ंगी के नाम पर संशय!

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.