Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में 16 सितंबर से एक्सपो उत्सव, 90% स्टॉल बुक
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 16 सितंबर से एक्सपो उत्सव, 90% स्टॉल बुक

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक्सपो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : शहर का बहुचर्चित कंज्यूमर फेयर “एक्सपो उत्सव” इस बार 16 सितंबर से 22 सितंबर तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। जेसीआई रांची द्वारा आयोजित इस मेले का यह 28वां संस्करण है। मुख्य संचालक जेसी सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रांची के लोग एक्सपो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संस्था के सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि इस बार दर्शकों को कुछ नया अनुभव मिल सके। इस बार करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें से 90 प्रतिशत बुक हो चुके हैं।

    संस्था के अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने बताया कि इस बार एक्सपो में देश-विदेश से उत्पाद लाए जाएंगे। यहां अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, कश्मीर का केसर, होम मेड चॉकलेट और राजस्थानी मार्बल स्टैच्यू तक उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, फर्नीचर, होम डेकोर और कॉस्मेटिक्स से जुड़े स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे। ऑटो ज़ोन में बड़े ब्रांड की गाड़ियां और ई-स्कूटी के कई मॉडल भी दिखेंगे।

    संस्था के सचिव जेसी सनी केडिया ने बताया कि इस बार थोक विक्रेताओं और बड़ी कंपनियों के लिए अलग हैंगर बनाया गया है। वहीं, फूड ज़ोन को नए अंदाज़ में सजाया जाएगा। ग्राहकों के लिए स्टॉल धारक 5% से 50% तक का डिस्काउंट देंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क और नए उद्यमियों के लिए स्टार्टअप बाजार भी खास आकर्षण होंगे।

    मोरहाबादी मैदान को कुल 9 जोन में बांटा गया है… एग्जीबिटर हैंगर, कंज्यूमर हैंगर, पिंक हैंगर, अर्बन हैंगर, ऑटो जोन, स्टार्टअप बाजार, फूड कोर्ट, एम्यूजमेंट पार्क और मेन स्टेज हैंगर। सभी हैंगर को इस बार जर्मन हैंगर के रूप में तैयार किया गया है।

    इसे भी पढ़ें : पाउच दूध पर GST हटने की खबर गलत, केवल UHT दूध होगा सस्ता : अमूल

    90% stalls booked 90% स्टॉल बुक Expo festival from September 16 in Ranchi रांची में 16 सितंबर से एक्सपो उत्सव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या राय के नाम और तस्वीरों के दुरुपयोग पर लगाई रोक…
    Next Article रांची नगर निगम अब परिसंपत्तियों की करेगा जियो टैगिंग

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.