Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»12 दिन बाद भी कैरव गांधी का सुराग नहीं, भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा
    जोहार ब्रेकिंग

    12 दिन बाद भी कैरव गांधी का सुराग नहीं, भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैरव गांधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी कारोबारी देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अबतक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। कैरव की सुरक्षित बरामदगी न होने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। अपहरण का यह मामला अब झारखंड की राजनीति के केंद्र में आ गया है और विपक्षी दल भाजपा ने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

    शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस एरिया पहुंचे और कैरव गांधी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा भी उपस्थित रहे। नेताओं ने परिजनों से बातचीत कर अबतक की पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिजनों से मुलाकात के बाद भाजपा नेताओं ने डीआईजी और एसएसपी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला।

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस केवल औपचारिकताएं निभा रही है और अपराधियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को वे स्वयं राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा से मुलाकात कर इस मामले में त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की मांग करेंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 12 दिन बीत जाने के बावजूद किसी प्रकार की ठोस जानकारी न मिलना अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

    वहीं अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रशासनिक शिथिलता के कारण पीड़ित परिवार न्याय से वंचित है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

    Also Read : लापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले सुदेश महतो, बोले- झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त 

    12 दिन बाद भी कैरव गांधी का सुराग नहीं Even after 12 days there is no trace of Kairav ​​Gandhi; the BJP has criticized the state government. कैरव गांधी भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, आशा गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए ठोकी दावेदारी
    Next Article सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गैंग के आठ गुर्गे गिरफ्तार, करने पहुंचे थे फायरिंग

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.